Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार विधानमंडल में पहले दिन नवनिर्वाचित सदस्यों को दिलाई गई शपथ
    राज्य

    बिहार विधानमंडल में पहले दिन नवनिर्वाचित सदस्यों को दिलाई गई शपथ

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार विधानमंडल में मॉनसून सत्र के पहले दिन सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सत्र में शामिल होने पहुंचे तो राजग सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सीएम नीतीश के साथ राज्य मंत्रिमंडल के कई सदस्य भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इसके बाद विस में रूपौली के नवनिर्वाचित निर्दलीय विधायक शंकर सिंह को विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने दिलवाई।

    सोमवार की सुबह 11:00 बजे से विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू हुई। सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा पक्ष और विपक्ष के सदस्य मौजूद हैं। हालांकि, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन में मौजूद नहीं थे। मानसून सत्र के दौरान दोनों सदनों में पांच-पांच बैठकें होंगी। कुल पांच दिनों के सत्र के दौरान सरकार अनुपूरक बजट के साथ अन्य विधेयक को सदन में पेश करेगी। अनुपूरक बजट पर 25 जुलाई को विधानसभा में जबकि 26 जुलाई को विधान परिषद में मुहर लगेगी।

    पहले दिन विधानसभा में रूपौली के नवनिर्वाचित विधायक शंकर सिंह को शपथ दिलाई गई। स्पीकर नंदकिशोर यादव ने शंकर सिंह को विधानसभा सदस्य के तौर पर शपथ दिलाई। इसके बाद दिवंगत लोगों के प्रति सदन में शोक संवेदना व्यक्त की गई। विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत लोगों के परिजनों के प्रति पूरे सदन की तरफ से संवेदना जताई।

    फिर राज्यपाल ने स्वीकृत अध्यादेशों की प्रति को सदन के पटल पर रखा। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने 2024-25 का पहला अनुपूरक बजट सरकार की तरफ से सदन में पेश किया। इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को 23 जुलाई पूर्वाह्न 11:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

    सीएम नीतीश कुमार सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में पार्टी विधानमंडल दल की बैठक सोमवार को शाम में होगी। जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास पर यह बैठक होगी। बैठक में विधानमंडल के मानसून सत्र को लेकर मुख्यमंत्री दिशा-निर्देश सभी सदस्यों को जारी करेंगे। सदन में विपक्ष के हमले का जवाब कैसे देना है और सरकार की उपलब्धियों को सदन में विस्तार से रखने को लेकर चर्चा होगी। साथ ही सदन में सार्थक बहस और सवाल पूछने को लेकर भी सदस्यों को निर्देश जारी होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसावन की पहले सोमवार पर गरीब नाथ मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब
    Next Article बिहार विधान परिषद के सभापति बने अवधेश नारायण
    shivam kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना कर की विश्व कल्याण की कामना

      May 12, 2025

      बिहार के मोतिहारी से 10 लाख का इनामी खलिस्तानी आतंकी गिरफ्तार

      May 12, 2025

      Auto Draft

      May 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का पाक को संदेश, ‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता’
      • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित
      • धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?
      • पाकिस्तान ने कुछ किया, तो भारत करेगा तीखा पलटवार… पीएम मोदी की जेडी वेंस को दो टूक चेतावनी
      • एयरस्ट्राइक पर एयरमार्शल बोले- भय बिनु होय ना प्रीत:सेना ने कहा- आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को पाकिस्तानी सेना ने अपना बना लिया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version