Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»राष्ट्रपति बाइडन ने कहा, यूक्रेन के साथ युद्ध में विफल हो रहा रूस
    दुनिया

    राष्ट्रपति बाइडन ने कहा, यूक्रेन के साथ युद्ध में विफल हो रहा रूस

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    U.S. President Joe Biden delivers remarks at the White House in Washington, U.S. August 3, 2021. REUTERS/Jonathan Ernst
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। नाटो शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि रूस यूक्रेन के साथ युद्ध में विफल हो रहा है। इस अवसर पर बाइडन ने यूक्रेन को वायु सुरक्षा उपकरण देने का ऐलान करते हुए नाटो देशों से कहा कि कोई गलती न करें, रूस इस युद्ध में विफल हो रहा है। बाइडन ने अपने संबोधन में कहा कि यूक्रेन पुतिन को रोकने में सफल होगा। वाशिंगटन डीसी में मंगलवार से शुरू हुए नार्थ अटलांटिक ट्रीटी आर्गनाइजेशन (नाटो) के शिखर सम्मेलन बेहद खास है। नाटो ने अपनी स्थापना 75 साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर बाइडन ने कहा कि अमेरिका, जर्मनी, नीदरलैंड, रोमानिया और इटली यूक्रेन को पांच अतिरिक्त सामरिक वायु सुरक्षा प्रणाली उपलब्ध कराएंगे। आने वाले महीनों में अमेरिका और उसके साझेदार यूक्रेन को दर्जनों अतिरिक्त सामरिक वायु-रक्षा प्रणालियां प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा, अमेरिका यह सुनिश्चित करेगा कि जब हम महत्वपूर्ण वायु-रक्षा इंटरसेप्टर निर्यात करें तो यूक्रेन युद्ध में एकदम आगे निकल जाए। बाइडन ने कहा, रूस ने जब आक्रमण किया था तो कहा था कि कीव को दो दिन में जीत लेंगे, लेकिन दो वर्ष से अधिक समय हो गया।

    इस दौरान रूस के साढ़े तीन लाख से अधिक
    सैनिक या तो मारे गए है या घायल हुए हैं। इतना ही नहीं लगभग 10 लाख रूसी सुरक्षित भविष्य के लिए देश छोड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रोकने में सफल होगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का कहना है कि दुनिया को उनके देश के खिलाफ रूस के आक्रामक हमले को रोकने के लिए नवंबर का इंतजार नहीं करना चाहिए। जेलेंस्की ने यह टिप्पणी शिखर सम्मेलन में भाग लेने के दौरान की। उन्होंने कहा कि नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप जीते तो कह नहीं सकते कि यूक्रेन के प्रति उनका रुख क्या होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 92 अंक उछला
    Next Article इजराइल ने गाजा सिटी खाली करने का दिया आदेश
    shivam kumar

      Related Posts

      नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार

      May 25, 2025

      राजतंत्र की समाप्ति के 19 साल बाद ज्ञानेन्द्र शाह ने किया राजदरबार में प्रवेश

      May 25, 2025

      हार्वर्ड विवि में अब नहीं पढ़ सकेंगे विदेशी छात्र, ट्रंप प्रशासन ने प्रवेश देने का अधिकार छीना

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version