Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»संतोष मित्रा स्क्वायर पूजा कमिटी नहीं लेगी सरकार की अनुदान राशि
    राज्य

    संतोष मित्रा स्क्वायर पूजा कमिटी नहीं लेगी सरकार की अनुदान राशि

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को नेताजी इंडोर स्टेडियम में पूजा समितियों के साथ बैठक के दौरान घोषणा की कि दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रत्येक क्लब को 85 हजार दिये जायेंगे। राज्य सरकार की इस घोषणा के बाद मंगलवार शाम उत्तर कोलकाता के सबसे लोकप्रिय दुर्गापूजा आयोजकों में से एक संतोष मित्रा स्क्वायर पूजा कमिटी ने मुख्यमंत्री द्वारा घोषित अनुदान लेने से मना कर दिया। भाजपा नेता सजल घोष ने मुख्यमंत्री का अनुदान नहीं लेने के कई कारण बताए।

    वर्ष 2023 में ‘राम मंदिर’ रूपी पूजा मंडप बनाकर उत्तर कोलकाता संतोष मित्रा स्क्वायर पूरे देश में चर्चा का विषय बना था। भाजपा नेता सजल घोष इस पूजा के मुख्य आयोजकों में थे। मुख्यमंत्री की घोषणा के कुछ देर बाद उन्होंने पूजा के लिए दीदी द्वारा दिए जा रहे अनुदान के प्रसंग में कहा कि मैं पूजा के बारे में सोचने के लिए ममता बनर्जी को धन्यवाद देता हूं। हमने एक बार यह अनुदान राशि तब ली थी जब यह हजारों में थी। उस समय कोई भी डीए या नौकरी की मांग को लेकर सड़कों पर नहीं बैठा था। लड़कियां नौकरी मांगने के लिए अपना सिर नहीं मुंडवाती थीं। आज जब वे सड़क पर बैठे हैं तो ये पैसे लेने से उनकी बद्दुआ मिलेगी। वे इतिहास में बने रहने के लिए ये काम कर रहे हैं।

    उल्लेखनीय है कि पिछली बार सरकार की ओर से दुर्गापूजा के लिए क्लबों को 70 हजार दिये गये थे। इस बार यह बढ़कर 85 हजार हो गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने रियाजुल अंसारी से की मुलाकात
    Next Article सड़क दुर्घटना में एक की मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी

      May 24, 2025

      आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी

      May 24, 2025

      शुभम द्विवेदी के परिजनों को असम सरकार की ओर से सौंपा गया पांच लाख का चेक

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version