Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उपचुनाव: प. बंगाल में मतदान के दौरान हिंसा, आयोग को लगातार मिल रही शिकायतें
    राज्य

    उपचुनाव: प. बंगाल में मतदान के दौरान हिंसा, आयोग को लगातार मिल रही शिकायतें

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार को चार विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है। हालांकि यह शांतिपूर्वक नहीं रह गया है। अलग-अलग इलाकों से हिंसा और चुनाव में गड़बड़ी की कई घटनाएं सामने आईं हैं। हिंसा की शिकायतें मुख्य रूप से नदिया जिले के राणाघाट-दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र और उत्तर 24 परगना के बागदा से सामने आई हैं। रायगंज में भी मतदान शांतिपूर्वक नहीं रह गया है।
    सुबह 11 बजे तक पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय में चुनाव में गड़बड़ी की 26 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 20 अकेले राणाघाट-दक्षिण से हैं। हालांकि, उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज और कोलकाता के मानिकतला के शेष दो निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया कमोबेश शांतिपूर्ण रही।

    पहले चार घंटों में इन चार विधानसभा क्षेत्रों में औसत मतदान प्रतिशत 23.45 रहा, जिसमें रायगंज में सबसे अधिक 25.98, रानाघाट-दक्षिण में 23.32, बागदा में 22.63 और मानिकतला में सबसे कम 21.89 रहा। बागदा में भाजपा उम्मीदवार बिनय कुमार विश्वास को निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और वापस जाओ के नारे लगाने लगे। विश्वास ने मीडियाकर्मियों से कहा, “बूथ-जाम की शिकायतें मिलने के बाद मैं इस बूथ पर गया था। वहां पहुंचने के बाद सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुझे आक्रामक तरीके से घेर लिया और यह स्पष्ट था कि वहां क्या चल रहा था। मैंने पूरे घटनाक्रम के बारे में निर्वाचन अधिकारियों को सूचित कर दिया है।”

    बागदा में फिर से विवाद तब भड़क गया जब तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार मधुपर्णा ठाकुर को एक एसयूवी में घूमते हुए देखा गया, जिस पर वाहन के विंडशील्ड पर ‘भारत सरकार’ का स्टिकर चिपका हुआ था। उनके साथ उनकी मां और तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य ममता बाला ठाकुर भी थीं। हालांकि, जब भाजपा ने इस मामले में सीईओ कार्यालय का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की, तो स्टिकर पर सफेद कागज चिपकाकर उसे ढक दिया गया। इस बीच, भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने राणाघाट-दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र के पूर्णनगर में गोलीबारी की शिकायतों पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। नादिया की जिला पुलिस ने मामले की एसडीपीओ स्तर की जांच शुरू कर दी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा पोलिंग एजेंट के घर तोड़फोड़, फायरिंग
    Next Article इतिहास के पन्नों में 11 जुलाईः मुंबई में बम धमाकों से दहल गया देश
    shivam kumar

      Related Posts

      उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन

      December 22, 2025

      बक्सर में धान खरीद लक्ष्य घटा, किसानों की बढ़ी चिंता

      December 22, 2025

      रेलवे किराए में बढ़ोतरी की कांग्रेस ने की निंदा

      December 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      • पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू
      • पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version