Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»रूस के खिलाफ लड़ने को तैयार हो रही यूक्रेन की रोबोट आर्मी
    दुनिया

    रूस के खिलाफ लड़ने को तैयार हो रही यूक्रेन की रोबोट आर्मी

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 16, 2024Updated:July 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कीव। रूस से जारी युद्ध में लगातार पिछडने और अपनी जमीन गंवा रहा यूक्रेन अब युद्ध में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए रोबोट आर्मी तैयार कर रहा हे। यूक्रेन लगातार रूस से मुंह की खाने और सैनिकों की भारी कमी से जूझ रहा है। ऐसे में जानकरी सामने आ रही है कि यूक्रेन के गुप्त गोदामों में यूक्रेन की कई प्रयोगशालाएं मिलकर खास सेना तैयार कर रही हैं। यूक्रेनी स्टार्टअप कम लागत वाले रोबोट बनाने में जुटे हैं। यूक्रेन को उम्मीद है कि ये रोबोट फौज रूसी सैनिकों को लड़ाई में हराएंगे और आम नागरिकों की रक्षा करेंगे। उद्योग के अनुमान के अनुसार यूक्रेन भर में लगभग 250 रक्षा स्टार्टअप कंपनियां गुप्त स्थानों पर रोबोट फौज तैयार करने में लगी हैं।

    उदाहरण के लिए उद्यमी आंद्रेई डेनिसेंका की एक कंपनी के कर्मचारी चार दिनों में ड्राइवरलेस गाड़ी बना लेते हैं, जिसे वे ओडिसी कहते हैं। इस गाड़ी की विशेषता है कि इसकी लागत बहुत कम केवल 35 हजार डॉलर है। ये आयात किए गए मॉडल से 10 गुना कम है। यूक्रेन की सेना में मई के महीने में एक नया दल शामिल हुआ है, जिसे मानव रहित प्रणाली बल कहा जाता है। ये थलसेना, वायुसेना और जलसेना से मिलकर काम करेगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि उनका उद्देश्य नवंबर तक शांति के सभी लक्ष्यों को तैयार करना है। वे अभी से इस दूसरे शांति शिखर सम्मेलन की तैयारी में लगे हैं। पहला शिखर सम्मेलन पिछले महीने स्विटजरलैंड में हुआ था। दूसरी ओर, यूक्रेनी नौसेना ने कहा है कि रूस का आखिरी नौसैनिक गश्ती जहाज क्रीमिया से रवाना हो रहा है। यूक्रेन के अभियान के चलते रूस द्वारा इसे दूसरी जगह स्थापित करने की संभावना है। इसके साथ ही जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन को अपने हवाई क्षेत्र की पूरी तरह से रक्षा करने और पूरे देश को रूसी मिसाइल हमलों से बचाने के लिए 25 पैट्रियट वायु रक्षा प्रणालियों की आवश्यकता है। इसके अलावा वे चाहते हैं पश्चिमी सहयोगी और एफ-16 लड़ाकू विमान दें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनवी मुंबई में सड़क हादसा, टक्कर के बाद बस खाई में गिरी, पांच की मौत, 42 घायल
    Next Article मुहर्रम जुलूस को लेकर 17 जुलाई को रांची में गाड़ियों की नो एंट्री
    shivam kumar

      Related Posts

      रूसी विमान घुसपैठ करें तो मार गिराओ, ट्रंप का नाटो से आह्वान

      September 24, 2025

      जयशंकर ने न्यूयॉर्क में समान विचारधारा वाले दक्षिण देशों की उच्चस्तरीय बैठक की मेजबानी की

      September 24, 2025

      नेपाल के वित्तमंत्री से मुलाकात कर भारतीय राजदूत ने दिया समग्र विकास के सहयोग का आश्वासन

      September 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एसएसपी ने देर रात शहर का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश
      • मुख्यमंत्री से आईजी ने की मुलाकात
      • दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित
      • डांडिया नाइट में दो युवकों पर चापड़ से हमला
      • श्रेयस अय्यर ने टेस्ट और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से मांगा ब्रेक, फिटनेस पर देंगे ध्यान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version