Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार पुलिस चंदन मिश्रा हत्याकांड के मुख्य आरोपितों को आज लायेगी पटना
    राज्य

    बिहार पुलिस चंदन मिश्रा हत्याकांड के मुख्य आरोपितों को आज लायेगी पटना

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार की राजधानी पटना स्थित पारस एमआरआई अस्पताल में बीते गुरुवार को कुख्यात चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित तौसिफ राजा सहित चार आरोपितों को आज पटना लायेगी। बिहार पुलिस ने रविवार को अपनी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि चंदन मिश्रा हत्याकांड का सफल खुलासा कर लिया गया है। मुख्य आरोपित तौशीफ उर्फ बादशाह समेत 04 अभियुक्त हिरासत में लिये गए हैं। शास्त्रीनगर थानांतर्गत पारस हॉस्पिटल में हुए चंदन मिश्रा हत्याकांड के गहन अनुसंधान में तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज, और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कोलकता एसटीएफ, कोलकाता पुलिस के सहयोग से मुख्य आरोपित सहित कुल 04 अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया है।

    प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि हत्या की साजिश निशु खान के आवास पर रची गई थी। विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत सभी अभियुक्त को पटना लाया जा रहा है। अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है। इससे पहले पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा (एसएसपी) रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। यह मुलाकात करीब 15 मिनट तक चली। इस दौरान एसएसपी ने मुख्यमंत्री को पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में अब तक पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की पूरी जानकारी दी।

    एसएसपी शर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि अब तक की जांच में पटना पुलिस ने क्या कदम उठाए हैं, किन सुरागों पर काम चल रहा है और आगे की कार्रवाई क्या होगी। मुख्यमंत्री आवास में कुछ देर रुकने के बाद एसएसपी वहां से रवाना हो गए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजिला पदाधिकारी ने अंचल अधिकारी, पिपरासी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का दिया निर्देश
    Next Article साप्ताहिक समीक्षा : आईटी सेक्टर की सुस्ती ने लगातार तीसरे सप्ताह गिराया शेयर बाजार
    shivam kumar

      Related Posts

      फिल्म ‘डॉन’ के निर्देशक चंद्रा बारोट का निधन

      July 20, 2025

      जिला पदाधिकारी ने अंचल अधिकारी, पिपरासी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का दिया निर्देश

      July 20, 2025

      धर्मांतरण मामला : छांगुर गिराेह का एक और सदस्य गिरफ्तार

      July 20, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • भारत-पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का मैच रद्द
      • बारिश से बाधित दूसरे एकदिनी में इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर
      • सर्वदलीय बैठक में रिजिजू ने कहा- सरकार ऑपरेशन सिंदूर समेत सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार
      • भारतीय सेना को 15 महीने की देरी से 22 जुलाई को मिलेंगे तीन अपाचे हेलीकॉप्टर
      • फिल्म ‘डॉन’ के निर्देशक चंद्रा बारोट का निधन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version