Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»तमिलनाडुः मालगाड़ी में लगी भीषण आग पर काबू पाया गया, चेन्नई-अरक्कोणम रेलमार्ग पर सेवाएं ठप
    देश

    तमिलनाडुः मालगाड़ी में लगी भीषण आग पर काबू पाया गया, चेन्नई-अरक्कोणम रेलमार्ग पर सेवाएं ठप

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नई। तमिलनाडु के तिरुवल्लुर के पास रविवार सुबह एक मालगाड़ी में भीषण आग लग गई, जिसे दमकलकर्मियों के काफी प्रयासों के बाद करीब दो घंटे बाद बुझाया जा सका। हादसे के कारण चेन्नई-अरक्कोणम रेलमार्ग पर सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं। खतरे को देखते हुए आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग तिरुवल्लुर-एगट्टूर खंड में लगी, जो चेन्नई सेंट्रल से 43 किमी दूर है।

    रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सुबह करीब साढ़े चार बजे एक मालगाड़ी में अचानक आग भड़क गई, जो तेजी से पांच वैगनों तक फैल गई। यह मालगाड़ी एननोर से 45-52 डीजल टैंकर ले जा रही थी। दमकल और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की दो टीमें दो घंटे में आग पर काबू पाने में सफल रहीं। क्षतिग्रस्त वैगनों को हटाने और पटरियों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है।

    तिरुवल्लुर पुलिस ने क्षेत्र को सुरक्षित किया और जहरीले धुएं के कारण आसपास के लोगों को हटाया गया। सुबह 10:37 बजे तक आग बुझ चुकी थी, लेकिन रेल सेवा पूरी तरह बहाल होने का समय नहीं बताया गया है। दक्षिण रेलवे ने यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर (044-25354151, 044-24354995) जारी किए हैं।

    आग से पांच वैगनों को भारी नुकसान हुआ है। चेन्नई-अरक्कोणम मार्ग पर बिजली आपूर्ति काट दी गई, जिससे सभी उपनगरीय ट्रेनें रुक गईं। वंदे भारत एक्सप्रेस (20607), शताब्दी एक्सप्रेस (12007) सहित 8 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी गईं हैं। आठ अन्य ट्रेनों को तिरुवल्लुर या अरक्कोणम-कटपडी के बीच रोका गया है। पांच ट्रेनों को गुडूर मार्ग से भेजा गया। दक्षिण रेलवे ने आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलंदन में प्रतिबंधित संगठन ‘पैलेस्टाइन एक्शन’ के समर्थन में प्रदर्शन. 40 से अधिक लोग गिरफ्तार
    Next Article मणिपुर में सुरक्षा बलों के अभियान में पांच उग्रवादी गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री योगी ने कांवड़ यात्रा में विघ्न डालने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए

      July 14, 2025

      दिग्गज अभिनेत्री सरोजा देवी का 87 वर्ष की उम्र में निधन

      July 14, 2025

      महाकाल की शरण में सात दिन में पहुंचे 11 लाख से अधिक श्रद्धालु

      July 14, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • कभी अफसरों-वैज्ञानिकों की फैक्ट्री नेतरहाट आवासीय विद्यालय की गिरती जा रही साख
      • चेल्सी ने पीएसजी को हराकर जीता फीफा क्लब वर्ल्ड कप 2025 का खिताब
      • जैनिक सिनर ने दो बार के चैंपियन कार्लोस अल्काराज को हराकर जीता पहला विंबलडन खिताब
      • मुख्यमंत्री योगी ने कांवड़ यात्रा में विघ्न डालने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए
      • दिग्गज अभिनेत्री सरोजा देवी का 87 वर्ष की उम्र में निधन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version