Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»समुद्री क्षेत्र में निवेश और विकास के नए अवसर पैदा कर रहा है भारत: सोनोवाल
    देश

    समुद्री क्षेत्र में निवेश और विकास के नए अवसर पैदा कर रहा है भारत: सोनोवाल

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 24, 2025Updated:July 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुरुवार को कहा कि हम जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी जैसे बंदरगाहों को अब लैंडलॉर्ड मॉडल के रूप में विकसित कर रहे हैं, ताकि वे निवेशकों के लिए और अधिक आकर्षक बनें। साथ ही कंटेनर हैंडलिंग की क्षमता 10 मिलियन टीईयू (20 फुट समतुल्य इकाई) तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है और कार्गो हैंडलिंग की क्षमता 300 मिलियन मीट्रिक टन तक बढ़ाई जा रही है।

    केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने यहां समुद्री वित्तपोषण शिखर सम्मेलन 2025 को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 10 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में असाधारण प्रगति की है। उन्होंने कहा कि 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वित्तीय संस्थानों और समुद्री क्षेत्र से जुड़े सभी पक्षों की भूमिका बेहद अहम है। इस दिशा में हमें तेजी से और बड़े पैमाने पर काम करना होगा।

    उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया के शीर्ष 100 बंदरगाहों में नौवें स्थान पर है और कंटेनर हैंडलिंग में हम शीर्ष 20 में आ गए हैं। यह सब दिखाता है कि हमारा बंदरगाह क्षेत्र कितना मजबूत हो चुका है। उन्होंने बताया कि सागरमाला कार्यक्रम के तहत पांच प्रमुख क्षेत्रों में काम किया जा रहा है, जिनमें बंदरगाह आधुनिकीकरण, डिजिटलीकरण, तटीय सामुदायिक विकास, लॉजिस्टिक्स और जल परिवहन शामिल हैं। इस कार्यक्रम ने व्यापार, निवेश और विकास के नए अवसर पैदा किए हैं और यह भारतीय बंदरगाहों को वैश्विक मानकों पर लाने में सहायक बना है। अब हमारे बंदरगाह ‘घर’ जैसे लगने लगे हैं और कारोबारी गतिविधियां सहज हो रही हैं।

    केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने इस बात पर जोर दिया कि समुद्री क्षेत्र को आम लोगों के लिए भी आकर्षक और समझने लायक बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को इस क्षेत्र की सफलता की कहानियों से प्रेरणा लेनी चाहिए और इस दिशा में करियर के अवसर तलाशने चाहिए। ट्रांसपोर्टरों के लिए यह समय सुनहरा है, क्योंकि अब एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट कार्गो, पोस्टल कार्गो, तटीय शिपिंग, जलमार्ग, क्रूज़ और अन्य सेवाओं में तीव्र गति से प्रगति हो रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमणिपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर एक करोड़ की अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
    Next Article राज्‍यसभा के 6 सदस्‍य सेवानिवृत्त, उज्‍ज्‍वल निकम ने राज्‍यसभा की सदस्‍यता ग्रहण की
    shivam kumar

      Related Posts

      मनसा देवी हादसे पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

      July 27, 2025

      गुजरात के कई शहरों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री पहुंचे स्टेट इमरजेंसी कंट्रोल रूम

      July 27, 2025

      छत्तीसगढ़ के सुकमा से 05 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार

      July 27, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार गिरावट से सोना और चांदी की घटी कीमत
      • साप्ताहिक समीक्षा : लगातार चौथे सप्ताह शेयर बाजार गिराने में प्रमुख रहे तीन कारण
      • राजगीर और पटना में बनेगा साइबर फॉरेंसिक लैब
      • बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी काे मिली जान से मारने की धमकी
      • प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में झारखंड के जिला गुमला का भी किया जिक्र
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version