Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»जैनिक सिनर ने दो बार के चैंपियन कार्लोस अल्काराज को हराकर जीता पहला विंबलडन खिताब
    स्पोर्ट्स

    जैनिक सिनर ने दो बार के चैंपियन कार्लोस अल्काराज को हराकर जीता पहला विंबलडन खिताब

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लंदन। इटली के जैनिक सिनर ने रविवार को विंबलडन फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो बार के गत विजेता कार्लोस अल्काराज को 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर अपने करियर का पहला विंबलडन खिताब जीत लिया है। यह सिनर का कुल चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब है।

    इस जीत के साथ सिनर ने न केवल पांच सप्ताह पहले फ्रेंच ओपन फाइनल में अल्काराज से मिली हार का बदला लिया, बल्कि स्पेनिश खिलाड़ी की ग्रैंड स्लैम फाइनल्स में अजेय रहने की लय को भी तोड़ दिया।

    विश्व नंबर-1 सिनर को मैच के पहले सेट में हार मिली थी। इसके बाद उसने शानदार वापसी करते हुए आगे के सारे सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम किया। अल्काराज ने पहले सेट में बढ़त ली थी, लेकिन इसके बाद सिनर ने लगातार तीन सेटों में एक जैसी स्कोरलाइन (6-4, 6-4, 6-4) से जीत हासिल की।

    23 वर्षीय जैनिक सिनर ने फाइनल जीतने के बाद कहा, “यह पल मेरे लिए बेहद खास है। विंबलडन जीतना हर खिलाड़ी का सपना होता है, और आज वह सपना सच हुआ।”

    अल्काराज की जीत की लय टूटी
    विंबलडन में यह हार कार्लोस अल्काराज की 20 मैचों की अपराजित लय का अंत भी है। इससे पहले उन्होंने 2023 और 2024 में नोवाक जोकोविच को हराकर खिताब जीता था। साथ ही, सेंटर कोर्ट पर वह 24 मैचों से अजेय थे।

    गौरतलब है कि विंबलडन में अल्काराज को इससे पहले आखिरी बार 2022 में जैनिक सिनर ने ही हराया था, जब दोनों चौथे दौर में आमने-सामने हुए थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री योगी ने कांवड़ यात्रा में विघ्न डालने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए
    Next Article चेल्सी ने पीएसजी को हराकर जीता फीफा क्लब वर्ल्ड कप 2025 का खिताब
    shivam kumar

      Related Posts

      चेल्सी ने पीएसजी को हराकर जीता फीफा क्लब वर्ल्ड कप 2025 का खिताब

      July 14, 2025

      पंत के रन आउट पर राहुल ने कहा-‘यह हम दोनों के लिए निराशाजनक था’

      July 13, 2025

      लॉर्ड्स टेस्ट में तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत-इंग्लैंड दोनों की पहली पारी 387 रनों पर समाप्त, केएल राहुल ने जड़ा शतक

      July 13, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बिहार में कानून व्यवस्था चौपट, एक करोड़ रोजगार देने का ऐलान सिर्फ छलावा: ​मायावती
      • भारत-बांग्लादेश सीमा पर चांदी की तस्करी नाकाम, बीएसएफ ने 16.49 लाख के आभूषण के साथ तस्कर को पकड़ा
      • कभी अफसरों-वैज्ञानिकों की फैक्ट्री नेतरहाट आवासीय विद्यालय की गिरती जा रही साख
      • चेल्सी ने पीएसजी को हराकर जीता फीफा क्लब वर्ल्ड कप 2025 का खिताब
      • जैनिक सिनर ने दो बार के चैंपियन कार्लोस अल्काराज को हराकर जीता पहला विंबलडन खिताब
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version