Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»ओशाज इंडिया ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    Top Story

    ओशाज इंडिया ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 25, 2025Updated:July 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। ओक्युपेशनल सेफ्टी एंड हेल्थ एसोसिएशन ऑफ झारखंड (ओशाज इंडिया) ने पूर्वी सिंहभूम जिले में सिलिकोसिस पीड़ित श्रमिकों और मृतकों के आश्रितों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।

    महासचिव समीत कुमार कार के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जिले के रैमिंग मास उद्योगों में कार्यरत एक हजार से अधिक श्रमिकों की मौत सिलिकोसिस जैसी घातक बीमारी से हो चुकी है, लेकिन अधिकतर मामलों में अब तक मुआवजा नहीं दिया गया है।

    ज्ञापन में बताया गया कि मुसाबनी, डुमरिया, धालभूमगढ़ और गुड़ाबांदा ब्लॉक के सिलिकोसिस पीड़ित श्रमिकों की पहचान प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। संस्था के अनुसार ओशाज इंडिया के पास सभी पीड़ितों के एक्स-रे प्लेट्स का डिजिटल आर्काइव और उनके पेशागत इतिहास का पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध है।

    प्रशासन के आदेश पर ये सभी रिकॉर्ड एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक को ईमेल के माध्यम से भेजे जा सकते हैं, जिससे जांच प्रक्रिया सरल और तेज होगी।

    महासचिव समीत कुमार कार ने कहा कि ओशाज इंडिया द्वारा चिन्हित 176 मृत श्रमिकों में से केवल 37 के आश्रितों को ही मुआवजा मिला है जबकि 721 जीवित रोगियों के परिवार अब भी मुआवजे के लिए भटक रहे हैं। वर्ष 2014 में मुसाबनी ब्लॉक के 27 श्रमिकों में सिलिकोसिस की पुष्टि सरकारी डॉक्टरों ने की थी, जिनमें से सिर्फ 5 मृतकों के आश्रितों को मुआवजा दिया गया, जबकि शेष 22 के परिवारों को अब तक कुछ नहीं मिला। इसी तरह डुमरिया और धालभूमगढ़ ब्लॉक के 8-8 श्रमिकों को 2019 में सिलिकोसिस पीड़ित पाया गया, लेकिन उन्हें भी मुआवजा नहीं दिया गया।

    ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में महासचिव समीत कुमार कार के अलावा रोशनी हेंब्रम, सरस्वती मुर्मू, राजश्री पांडेय, सुरेश राजवार सहित अन्य शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के गढ़वा जिले में सबसे अधिक 116 मिलीमीटर हुई बारिश
    Next Article हाथी के हमले से बुजुर्ग घायल, गांव में दहशत
    shivam kumar

      Related Posts

      केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

      July 26, 2025

      मदर टेरेसा क्लीनिक के नाम पर हेमंत सरकार कर रही है धर्मांतरण बढ़ाने की तैयारी: अमर बाउरी

      July 26, 2025

      कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने वीर शहीदों को किया नमन

      July 26, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस
      • मदर टेरेसा क्लीनिक के नाम पर हेमंत सरकार कर रही है धर्मांतरण बढ़ाने की तैयारी: अमर बाउरी
      • भारतीय गेंदबाज़ी की आलोचना के बीच मोर्ने मोर्कल ने चयन रणनीति का किया बचाव, कुलदीप यादव को लेकर दी सफाई
      • टिम डेविड की तूफानी सेंचुरी से ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज़ पर किया कब्जा
      • ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया कि आतंकवाद समर्थकों को बख्शा नहीं जाएगाः सेना प्रमुख
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version