Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राहुल गांधी ने आणंद में नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर का किया उद्घाटन
    देश

    राहुल गांधी ने आणंद में नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर का किया उद्घाटन

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को गुजरात के आणंद में नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया। वह गुजरात में एक दिन रुकेंगे। कांग्रेस कमेटी ने विजन 2027 का रोडमैप तय करने के लिए प्रदेश नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्षों के लिए 26 से 28 जुलाई तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया है।

    नेता प्रतिपक्ष राहुल आज सुबह वडोदरा हवाई अड्डे पर पहुँचे। वहां पर कोंग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जहां से वे सड़क मार्ग से आणंद पहुंचे। कांग्रेस ने “संगठन सृजन अभियान” के तहत गुजरात में सभी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसी के तहत उन्होंने आणंद में अंधारिया चकला के पास निजानंद रिसॉर्ट में आयोजित प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। वह नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के साथ लगभग चार घंटे बिताएंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे।

    प्रशिक्षण शिविर में संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, महासचिव एवं गुजरात संगठन प्रभारी मुकुल वासनिक, गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा और प्रदेश कांग्रेस व आणंद कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल हुए।

    राहुल गांधी आज जितोदिया में सहकारी दुग्ध उत्पादकों और सहकारी समुदाय के नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे। लोकसभा चुनाव-2024 के बाद जुलाई 2024 में राहुल गांधी गुजरात दौरे पर आए थे। तब उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि जिस तरह हमने अयोध्या में भाजपा को हराया है, उसी तरह गुजरात में भी हराएंगे।

    कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने भी गुजरात के दौरे बढ़ा दिए हैं। गुजरात कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी ने पिछले साल उन्हें गुजरात में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को हराने की चुनौती दी है। उस समय उन्होंने संसद में कहा था, “आप लिख लीजिए, इस बार हम आपको गुजरात में हराएँगे।” विपक्षी भारतीय गठबंधन गुजरात में भाजपा को हराएगा।”

    कांग्रेस के लिए गुजरात क्यों महत्वपूर्ण?गुजरात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह का गृह राज्य है, इसलिए यहाँ का हर चुनाव अहम होता है। ऐसे में कांग्रेस को लगता है कि अगर उसे आगे बढ़ना है, तो उसे गुजरात में भाजपा को हराना होगा। इसके लिए कांग्रेस अगले दो सालों के लिए अपना कार्यक्रम तैयार करेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और संजय सेठ ने द्रास में कारगिल युद्ध के शहीदों को किया नमन
    Next Article ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया कि आतंकवाद समर्थकों को बख्शा नहीं जाएगाः सेना प्रमुख
    shivam kumar

      Related Posts

      ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया कि आतंकवाद समर्थकों को बख्शा नहीं जाएगाः सेना प्रमुख

      July 26, 2025

      केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और संजय सेठ ने द्रास में कारगिल युद्ध के शहीदों को किया नमन

      July 26, 2025

      मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी जांच में झूठी निकली, पुलिस सतर्क

      July 26, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस
      • मदर टेरेसा क्लीनिक के नाम पर हेमंत सरकार कर रही है धर्मांतरण बढ़ाने की तैयारी: अमर बाउरी
      • भारतीय गेंदबाज़ी की आलोचना के बीच मोर्ने मोर्कल ने चयन रणनीति का किया बचाव, कुलदीप यादव को लेकर दी सफाई
      • टिम डेविड की तूफानी सेंचुरी से ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज़ पर किया कब्जा
      • ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया कि आतंकवाद समर्थकों को बख्शा नहीं जाएगाः सेना प्रमुख
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version