Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»कूचबिहार में तृणमूल नेता को मारी गोली, टीएमसी ने भाजपा पर लगाया आरोप
    राजनीति

    कूचबिहार में तृणमूल नेता को मारी गोली, टीएमसी ने भाजपा पर लगाया आरोप

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कूचबिहार। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में गुरुवार देर रात एक तृणमूल नेता को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घटना कूचबिहार-2 ब्लॉक के झिनाईडांगा इलाके में हुई। घायल नेता की पहचान राजु डे के रूप में हुई है, जो कूचबिहार-2 पंचायत समिति के कर्माध्यक्ष और चकचका अंचल के पूर्व अंचल अध्यक्ष हैं।

    पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसारराजु डे गुरुवार रात लगभग 11 बजे पार्टी का काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे, उसी दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। एक गोली उनके दाहिने कंधे में लगी। गंभीर रूप से घायल हालत में उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई।

    घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर सीधा आरोप लगाया है। पार्टी का दावा है कि हमले के पीछे भाजपा समर्थित असामाजिक तत्वों का हाथ है। हालांकि, इस आरोप को सिरे से खारिज करते हुए उत्तर कूचबिहार विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सुकुमार राय ने कहा, “तृणमूल में आंतरिक गुटबाजी चरम पर है। उनके कई कार्यकर्ता असामाजिक गतिविधियों में लिप्त हैं। यह हमला आपसी विवाद का नतीजा है। भाजपा का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है।” उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल जिला नेतृत्व अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए भाजपा को बदनाम कर रहा है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज जुटाकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्व तृणमूल सांसद डॉ. शांतनु सेन का चिकित्सा पंजीकरण दो वर्षों के लिए निलंबित
    Next Article चुनाव बाद हिंसा मामला : सीबीआई की चार्जशीट में नेताओं का नाम आते ही निदान के रास्ते तलाशने में जुटी तृणमूल
    shivam kumar

      Related Posts

      विधायक ने सुनी जनता की समस्या, दिया निराकरण का भरोसा

      October 12, 2025

      जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

      October 12, 2025

      नवजात शिशु के खरीद-फरोख्त गिरोह का सारण पुलिस ने किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, शिशु सकुशल बरामद

      October 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विधायक ने सुनी जनता की समस्या, दिया निराकरण का भरोसा
      • झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला उपचुनाव को लेकर की समीक्षा बैठक
      • स्वदेशी अपनाना सिर्फ वस्तुओं का चयन नहीं, देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है: राज्यपाल
      • सड़क हादसा में टाटा स्टील कर्मी की मौत, पांच घायल
      • जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version