Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»मंईयां सम्मान योजना की राशि के लिए जिला मुख्यालय पहुंची महिलाएं, तीन माह से अटका भुगतान
    Jharkhand Top News

    मंईयां सम्मान योजना की राशि के लिए जिला मुख्यालय पहुंची महिलाएं, तीन माह से अटका भुगतान

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 18, 2025Updated:July 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि पाने के लिए शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाएं जिला मुख्यालय पर पहुंचीं। कदमा, उलीडीह, आजाद नगर, धातकीडीह सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आई इन महिलाओं ने लंबी कतार में खड़े होकर अपना नाम लिखवाया। महिलाओं ने बताया कि योजना के तहत पहले दो महीने तक उन्हें नियमित राशि मिली, लेकिन उसके बाद अचानक भुगतान बंद हो गया। राशि नहीं मिलने के कारण उन्हें घर चलाने में काफी दिक्कत हो रही है। कई बार अंचल कार्यालय और जिला मुख्यालय का चक्कर लगाने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका।

    हर बार कोई न कोई कारण बताकर उन्हें लौटा दिया गया। शुक्रवार को भी जिला मुख्यालय बुलाकर उनका नाम लिखा गया। हालांकि कुछ महिलाओं का नामांकन नहीं हो पाया, जिन्हें शनिवार को फिर बुलाया गया है। महिलाओं ने कहा कि गरीबों को यह राशि मिलनी ही चाहिए, क्योंकि सरकार ने यह योजना उनके सम्मान और सहारे के लिए शुरू की थी। उनका कहना था कि योजना का लाभ उन्हें शीघ्र मिलना चाहिए ताकि वे अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकें। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि जल्द से जल्द उनकी लंबित राशि का भुगतान किया जाए ताकि उन्हें और उनके परिवार को राहत मिल सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या
    Next Article झमाझम बारिश के बीच पानी से भरे खेत में कृषि मंत्री ने की धान रोपनी
    shivam kumar

      Related Posts

      कतरास में दो बड़े हादसे, भू-धंसान से दर्जनों घर जमींदोज, सर्विस वैन खाई में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

      September 5, 2025

      जीएसटी सुधार से हर वर्ग को राहत : दीपक प्रकाश

      September 5, 2025

      घुसपैठियों के मुद्दे पर भाजपा की हाय-तौबा सिर्फ जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश : सुबोधकांत सहाय

      September 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कतरास में दो बड़े हादसे, भू-धंसान से दर्जनों घर जमींदोज, सर्विस वैन खाई में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
      • जीएसटी सुधार से हर वर्ग को राहत : दीपक प्रकाश
      • घुसपैठियों के मुद्दे पर भाजपा की हाय-तौबा सिर्फ जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश : सुबोधकांत सहाय
      • भाजपा नेता रमेश सिंह को एक बार फिर जान से मारने की मिली धमकी
      • भविष्य की बुनियाद तैयार करते हैं शिक्षक : संजय सेठ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version