Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बड़े हमले की तैयारी में थे संदिग्ध, स्पेन की पुलिस ने किया प्लान का खुलासा
    Top Story

    बड़े हमले की तैयारी में थे संदिग्ध, स्पेन की पुलिस ने किया प्लान का खुलासा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 19, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बार्सिलोना: कातालोनिया पुलिस ने बताया कि स्पेन दोहरे आतंकी हमले के संदिग्धों ने कार हमले से भी बड़ा हमला करने की योजना बनाई थी लेकिन उनके नापाक इरादे कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने बताया कि उन्होंने कैम्ब्रिल्स में हुए दूसरे हमले में लोगों को वाहन से कुचलने वाले 5 संदिग्ध आतंकवादियों को तटीय क्षेत्र में स्थित एक रिजॉर्ट में मार गिराया था और 4 अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। यह हमला शुक्रवार सुबह किया गया था।

    कातालोनिया की क्षेत्रीय पुलिस ने मारे गए लोगों में से 3 की पहचान मोरक्को के निवासियों के तौर पर की है। उनकी पहचान मूसा कबीर (17), सईद आला (18) और मोहम्मद हयकामी (24) के तौर पर की गई है। पुलिस ने बताया कि उन्हें हमलों में 12 लोगों के शामिल होने की आशंका है, जिनमें से 5 मारे गए हैं, 4 को गिरफ्तार कर लिया गया है और 3 अन्य संदिग्धों की पहचान की जा चुकी है लेकिन उन्हें अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। अधिकारियों को इन 3 में से 2 के अलकनर स्थित एक घर में हुए धमाके में मारे जाने की आशंका है।

    पहले इस धमाके की वजह गैस रिसाव मानी जा रही थी लेकिन बाद में पुलिस ने इसे बार्सिलोना हमले से जोड़कर देखा। घर में रहने वाले लोग संभवत: गैस कनस्तरों की मदद से बड़ा कार बम विस्फोट करने की तैयारी कर रहे थे लेकिन वे चूक गए। मौके पर मौजूद AFP के फोटोग्राफर ने बताया कि पुलिस ने घर से दर्जनों गैस कनस्तर निकाले हैं। कातालोनिया पुलिस के जोसेप लुईस ट्रेपरो ने कहा, ‘वे बार्सिलोना में एक या कई हमले करने की तैयारी कर रहे थे लेकिन अलकनर में हुए विस्फोट से यह संभव नहीं हो पाया क्योंकि ऐसा करने के लिए उनके पास अपेक्षित सामग्री मौजूद नहीं थी।’

    उन्होंने बताया कि घर में विस्फोट के बाद संदिग्धों ने तत्काल बिना किसी विस्फोटक सामग्री के हमला करने की योजना बनाई। इस योजना के तहत ही उन्होंने बार्सिलोना और कैम्ब्रिल्स में राह चलते लोगों पर कार चढ़ा दी। पुलिस ने बताया कि कैम्ब्रिल्स संदिग्धों के पास कार में एक कुल्हाड़ी और कई चाकू थे और उन्होंने शरीर पर नकली विस्फोटक बेल्ट भी बांध रखी थी। दोनों हमले एक ही तरह से किए गए। चालकों ने अपने वाहनों से राहगीरों को निशाना बनाया। यूरोप में वाहनों को हथियारों की तरह इस्तेमाल किए जाने की कड़ी में यह ताजा मामला है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआ रहा है एंड्रॉयड का नया वर्जन, जानें क्या हैं खास बातें
    Next Article 15 साल के बच्चे की फरारी कार पर इस कदर दीवाने हुए सलमान, जाने पूरी बात.
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी

    May 18, 2025

    रांची में हर सरकारी जमीन पर लगेगा सूचना बोर्ड

    May 18, 2025

    JSCA चुनावः सभी सीटों पर अजय नाथ शाहदेव ग्रुप के सभी प्रत्याशी की जीत

    May 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी
    • रांची में हर सरकारी जमीन पर लगेगा सूचना बोर्ड
    • JSCA चुनावः सभी सीटों पर अजय नाथ शाहदेव ग्रुप के सभी प्रत्याशी की जीत
    • भारत ने मात्र डिफेंसिव मोड में ही चीनी हथियारों की पोल खोल दी, फुस्स हुए सारे हथियार
    • विराट कोहली को सम्मान देने पहुंचे फैंस, आसमान में भी दिखा अद्भुत नजारा
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version