Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मुंबई में तीन मंजिला इमारत ढही, 16 लोगों की मौत, हादसे की जांच करवाएगी महाराष्ट्र सरकार
    Top Story

    मुंबई में तीन मंजिला इमारत ढही, 16 लोगों की मौत, हादसे की जांच करवाएगी महाराष्ट्र सरकार

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 31, 2017Updated:August 31, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दक्षिणी मुंबई के डोंगरी इलाके में एक तीन मंजिला इमारत ढह गई है। ये इमारत जेजे फ्लाइओवर के पास थी। घटना सुबह 8 बजकर 40 मिनट की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में 10-11 परिवार रहते थे। हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है, 15 घायल हैं जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। करीब 40 लोगों के अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

    इलाके के डीसीपी मनोज शर्मा के मुताबिक तीन लोगों को मलबे से निकाल लिया गया है बाकी को निकालने के लिए राहत बचाव कार्य लगातार जारी है। एंबुलेस, पुलिस और एनडीआरफ की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी हैं। बताया जा रहा है कि ये बिल्डिंग करीब 117 साल पुरानी थी।

    महाराष्ट्र के मंत्री सुभाष देसाई ने घोषणा की कि महाराष्ट्र सरकार भिंडी बाजार में इमारत ढहने की घटना की जांच-पड़ताल करेगी। उद्योग मंत्री और मुंबई के संरक्षण मंत्री ने बताया, ‘हमारी प्राथमिकता ध्वस्त इमारत के मलबे के नीचे फंसे लोगों को जल्द से जल्द निकालना है। बचाव कार्य पूरा हो जाने के बाद, सरकार इस इमारत के ढहने के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच करेगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कावार्ई की जाएगी।’

    मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के साथ एक बैठक कर जर्जर इमारतों में रह रहे लोगों के पुनवार्स के लिए योजना की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

     

    बता दें कि मुंबई में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है जिसकी वजह से जन जीवन पूरी तरह ठप हो गया है। मुंबई में हाई टाइड की भी संभावना जताई गई है। रिकॉर्डतोड़ बारिश होने की वजह से अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है और 11 लोग घायल हो गए है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगोरखपुर कांड: BRD मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य और उनकी पत्नी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
    Next Article भारत काले धन पर स्विटजरलैंड के साथ मिलकर काम करेगा: PM मोदी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    90 साल के हुए धर्मगुरु दलाई लामा, मैक्लोडगंज के चुगलाखंग बौद्ध मठ में हुआ भव्य समारोह का आयोजन

    July 6, 2025

    मध्य प्रदेश में बरगी बांध के 9 गेट खुले, छोड़ा जा रहा 52195 क्यूसेक पानी

    July 6, 2025

    चुनाव आयोग के एसआईआर नीति को महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

    July 6, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
    • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
    • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
    • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
    • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version