Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»केरल में बाढ़ राहत के लिए भारतीय काॅरपोरेट जगत ने बढ़ाया मदद का हाथ
    Breaking News

    केरल में बाढ़ राहत के लिए भारतीय काॅरपोरेट जगत ने बढ़ाया मदद का हाथ

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 19, 2018Updated:August 19, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली : भयावह बाढ़ का सामना कर रहे केरल के लोगों की मदद के लिए भारतीय काॅरपोरेट जगत ने हाथ बढ़ाया है. इसके लिए औद्योगिक प्रतिष्ठान चंदे आदि की घोषणा कर रहे हैं. प्रमुख उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने अपने पूर्व अध्यक्ष कृष गोपालकृष्णन की अध्यक्षता में एक कार्यबल बनाया है. यह केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कदमों पर राज्य सरकार और जिला प्रशासनों के साथ तालमेल बना कर काम करेगा.

    जेएसडब्ल्यू समूह ने केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए एक पहल शुरू की है. कंपनी ने कहा है कि इस पहल के तहत उसके कर्मचारी स्वेच्छा से धन और सामान का योगदान कर सकते हैं. टीवीएस मोटर कंपनी ने केरल के मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये का योगदान दिया है. जेएसडब्ल्यू समूह के आधिकारिक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि केरल में बाढ़ के हालात काफी बिगड़ चुके हैं. एक जिम्मेदार काॅरपोरेट के तौर पर हमने समूह के भीतर एक पहल चलायी है जिसमें हमारे कर्मचारी अपनी इच्छानुसार नकद या सामान के रूप में मदद कर सकते हैं. जितनी मदद हमारे कर्मचारी करेंगे उतनी ही राशि जेएसडब्ल्यू समूह मिलाकर केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भेजेगा.

    इसी प्रकार निसान इंडिया ने राज्य के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए अतिरिक्त आकस्मिक रिपेयरिंग टीमें तैनात की हैं. साथ अतिरिक्त प्रशिक्षित कार्यबल को राज्य में लगाया गया है ताकि वाहनों की रिपेयरिंग तेजी से की जा सके. वहीं, उसने लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का काम किया है. साथ ही 24 घंटे काम करनेवाली एक विशेष डेस्क बनायी है जो बाढ़ में प्रभावित वाहनों के बीमा दावों का तेजी से निपटान करेगी. सीआईआई का कहना है कि वह विभिन्न सरकारी एजेंसियों और स्थानीय निकायों के साथ संपर्क बनाये हुए हैं. वह हालातों का आकलन कर रही है और प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल आधार पर राहत कार्य चला रही है. केरल में आयी इस भीषण बाढ़ में मई से अब तक 300 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article51 साल के अरबाज दूसरी शादी की तैयारी में
    Next Article कार के पलटने से पांच स्कूली छात्रों की मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version