Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»एशेज के साथ टेस्ट चैंपियनशिप का आगाज
    Top Story

    एशेज के साथ टेस्ट चैंपियनशिप का आगाज

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 1, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बर्मिंगम : पहली बार वनडे का वर्ल्ड चैंपियन बनी इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए आज से एक और बड़ी चुनौती इंतजार कर रही है, बस क्रिकेट का फॉर्मेट अलग है। विश्व विजेता के सामने अब क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विताओं में से एक एशेज सीरीज सामने है, जहां वह बर्मिंगम में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से लोहा लेगा। खास बात यह है कि आज से इसी टेस्ट के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की भी शुरुआत हो रही है, जिसे क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट की लोकप्रियता बनाए रखने के लिए इस खेल की ग्लोबल संस्था इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने शुरू किया है।

    दोहरी सफलता की तलाश
    वर्ल्ड कप में जीत के बाद इंग्लैंड एशेज टेस्ट सीरीज को भी अपने नाम कर घरेलू सीजन का अंत दोहरी कामयाबी के साथ करना चाहेगा। वर्ल्ड कप अगर 50 ओवर के फॉर्मेट की सबसे बड़ी प्रतियोगिता है, तो टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के लिए एशेज से बढ़कर कुछ नहीं है। पिछले कई वर्षों में यह इंग्लैंड के लिए सबसे महत्वपूर्ण घरेलू सीजन है और उसने इसकी शुरुआत पहली बार वर्ल्ड कप जीतकर की।

    ऑस्ट्रेलियाई प्रतिष्ठा दांव पर
    टिम पेन के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज जीतकर साउथ अफ्रीका में पिछले साल बॉल टैंपरिंग एपिसोड को पीछे छोड़ने की कोशिश करेगा जिसके कारण पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरून बैंक्रॉफ्ट को प्रतिबंध का सामना करना पड़ा था। एजबेस्टन में इन तीनों बल्लेबाजों के खेलने की उम्मीद है और बैनक्रॉफ्ट को भी उसी तरह की हूटिंग का सामना करना पड़ सकता है, जैसा वर्ल्ड कप के दौरान वॉर्नर और स्मिथ को झेलना पड़ा था।

    Test championship debut with Ashes
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष कौन? शत्रु-सिद्धू के चर्चे
    Next Article दिल्ली: अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डॉक्टर
    azad sipahi desk

      Related Posts

      रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

      May 25, 2025

      फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

      May 25, 2025

      नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version