Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भारत का लक्ष्य 2028 ओलिंपिक खेलों के शीर्ष 10 में जगह बनाना : राष्ट्रपति
    Breaking News

    भारत का लक्ष्य 2028 ओलिंपिक खेलों के शीर्ष 10 में जगह बनाना : राष्ट्रपति

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 29, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को पहली बार वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय खेल एवं साहसिक पुरस्कार-2020 प्रदान करते हुए कहा कि भारत का लक्ष्य 2028 ओलिंपिक खेलों के शीर्ष 10 में जगह बनाना है।उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि सबकी भागीदारी और सामूहिक प्रयासों से भारत एक खेल महाशक्ति के रूप में उभरेगा।
    राष्ट्रपति कोविंद ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद, खिलाड़ियों के साथ-साथ अन्य सभी देशवासियों के लिए भी एक आदर्श हैं। यूरोप में गांधीजी के बाद मेजर ध्यानचंद सबसे चर्चित व्यक्ति थे। उन्होंने साधारण परिवेश तथा सुविधाओं के बीच अपनी निष्ठा व कौशल से हॉकी के मैदान में असाधारण उपलब्धियां हासिल कीं। मेजर ध्यानचंद से लेकर आज के पुरस्कार विजेताओं और प्रशिक्षकों के प्रयासों के बल पर विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ता रहा है।
    राष्ट्रपति ने कहा कि खेल और खिलाड़ी देश में एकजुटता की भावना को मजबूत करते हैं। इसी के चलते देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में रहने वाले खिलाड़ी के विजय का जश्न केरल और लक्षद्वीप तक मनाया जाता है। जब तमिलनाडु का खिलाड़ी पदक जीतता है तो लद्दाख तक सभी देशवासियों में खुशी की लहर दौड़ जाती है।
    उन्होंने पुरस्कार विजेताओं में महिला खिलाड़ियों की उपलब्धियों को विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि खेल-रत्न पुरस्कार पाने वाले पांच खिलाड़ियों में तीन बेटियां– मनिका बत्रा, विनेश और रानी तथा एक पैरा-एथलीट शामिल हैं।
    राष्ट्रपति ने भारत के पारंपरिक खेलों- कबड्डी, खो-खो और मल्लखंब की बढ़ती लोकप्रियता को सुखद बदलाव बताते हुए कहा कि यह जन-सामान्य को खेलों से जोड़ने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि आज क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा वॉलीबॉल और कबड्डी जैसे खेलों के लीग टूर्नामेंट लोकप्रियता प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने पुरस्कार विजेताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सबने यह सिद्ध किया है कि इच्छा, लगन और मेहनत के बल पर सभी बाधाओं को दूर किया जा सकता है।
    राष्ट्रपति ने कहा कि खिलाड़ियों के पुरस्कार पाने का समाचार तो बहुत से लोगों को पता चल जाता है लेकिन उनके परिश्रम, संघर्ष तथा आशा-निराशा के अच्छे-बुरे अनुभवों को बहुत कम लोग ही समझ पाते हैं। कोविंद ने कहा कि खेलों में उत्कृष्टता और उपलब्धियां केवल सरकार की ज़िम्मेदारी नहीं है। हर वर्ग तथा क्षेत्र के लोगों की भागीदारी से ही खेल की संस्कृति को बढ़ावा मिल सकता है। यह अच्छी बात है कि स्पोर्ट्स और फिटनेस अब युवाओं की सोच और दिनचर्या का हिस्सा बन रहे हैं। साथ ही, माता-पिता-अभिभावक तथा शिक्षक भी खेल-कूद के प्रति अपना नजरिया बदल रहे हैं। अब वे खेल-कूद को व्यक्तित्व और प्रतिभा के विकास में सहायक मानने लगे हैं।
    कोविंद ने कहा, कोविड-19 के कारण खेल जगत पर भी बहुत अधिक असर पड़ा है। पहली बार ओलम्पिक खेल स्थगित किए गए हैं। हमारे देश में भी खेल-कूद की सभी गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि खेल जगत के लोग और भी अधिक मानसिक शक्ति के साथ इस परीक्षा से बाहर आएंगे और उपलब्धियों के नए इतिहास रचेंगे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुशांत मामले की जांच करने वाले डीसीपी सपरिवार कोरोना संक्रमित
    Next Article ​तेल का रिसाव रोकने के लिए नौसेना ने मॉरीशस भेजा आईएनएस निरीक्षक
    shivam kumar

      Related Posts

      नव नियुक्त अपर जिला दंडाधिकारी ने संभाला पदभार

      May 29, 2026

      अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, छह हाईवा जब्त

      May 29, 2026

      ईदगाहों व मस्जिदों में अदा की गई बकरीद की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ

      May 28, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु
      • यदि संघ सक्षम होता तो देश का विभाजन टल सकता थाः सुनील आंबेकर
      • नव नियुक्त अपर जिला दंडाधिकारी ने संभाला पदभार
      • फूलो-झानो का नाम मिटाना आदिवासी समाज का अपमान : चंपाई
      • अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, छह हाईवा जब्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version