Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू होंगे सौ से अधिक उद्योग, रतनपुर में बनेगा फेवर ब्लॉक
    बिहार

    आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू होंगे सौ से अधिक उद्योग, रतनपुर में बनेगा फेवर ब्लॉक

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 10, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वैश्विक महामारी कोरोना ने बीते पांच महीने में हर किसी को तबाह कर दिया है। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों ने लोगों को आर्थिक, शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया है। हालांकि तबाही के बीच इसने आपदा को अवसर में बदलने का एक मौका भी दिया है। कोरोना काल का यह अवसर कभी बिहार की औद्योगिक राजधानी के रूप में चर्चित बेगूसराय को एक बार फिर औद्योगिक रूप से सशक्त बना देगा। जिसके लिए शासन-प्रशासन ही नहीं और श्रमिक भी काफी प्रयास कर रहे हैं।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत कर आपदा को अवसर में बदलने की अपील की। इसका जबरदस्त असर यह हुआ कि बेगूसराय में एक सौ से अधिक उद्योग के शुरुआत की प्रक्रिया चल रही है। अब अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो बेगूसराय के लोगों को किसी भी चीज के लिए दूसरे के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा, लोकल बनेगा वोकल और हर गांव बनेगा आत्मनिर्भर। यहां जूता से लेकर कपड़ा तक, सर्फ से लेकर शैंपू तक बेगूसराय में ही तैयार होंगे। आजादी के बाद के 20 सालों में बेगूसराय का इतना विकास हुआ था कि यहां करीब 130 छोटे-बड़े उद्योगों की शुरुआत हुई थी। लेकिन बाद के दिनों में सरकार की गलत नीति, एक खास राजनीतिक दलों की अड़ंगेबाजी और रंगबाजी के कारण बेगूसराय के उद्योग धीरे-धीरे बंद होते चले गए। आज औद्योगिक क्षेत्र विरान पड़ गए, यहां के लाखों मजदूरों ने देश के विभिन्न शहरों की ओर रुख किया और बिहारी श्रम शक्ति के बल पर देश के तमाम शहर विकसित और प्रगतिशील बन गए। लेकिन अब जब कोरोना कहर बरसाना शुरू किया, तो देश के तमाम शहर में रह रहे करीब डेढ़ लाख से अधिक कुशल और अकुशल श्रमिक अपने घर आ गए हैं। हालांकि सरकारी रिकार्ड के अनुसार इनकी संख्या करीब 26 हजार ही है। पंजीकृत इन 26 हजार श्रमिकों को रोजगार दिलाने, उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए व्यापक पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। जिसका असर भी हो रहा है तथा बड़ी संख्या में लोगों ने फेवर ब्लॉक, सर्फ, साबुन, हैंडवाश, सैनिटाइजर जूता, चप्पल, रेडीमेड कपड़ा आदि उद्योग के शुरुआत करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए शासन के साथ समाजिक संगठन और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अभियान शुरू कर रखा है। इसी कड़ी में नगर निगम क्षेत्र के रतनपुर में फेवर ब्लॉक निर्माण उद्योग की शुरुआत किया जा रहा है, इसकेे लिए कलस्टर और टीम बना लिए गए हैं। जिसमें बादल कुमार को अध्यक्ष, निशांत कुमार को सचिव, दिलखुश कुमार को कोषाध्यक्ष तथा जवाहर साह, सज्जन कुमार, पवन कुमार दास, शंभु दास, शत्रुध्न कुमार, भरत कुमार, सारो कुमार एवं संजय महतों को सदस्य बनाया गया है। ये सभी देश के विभिन्न शहरों में राजमिस्त्री, टाइलस मिस्त्री, मार्केटिंग का काम करते थे। लेकिन, लॉकडाउन में घर आने के बाद आर्थिक रूप से टूट चुके है। जिला प्रशासन सहयोग करती है तो कई डिजाइन के फेवर ब्लॉक निर्माण में इनके हुनर का उपयोग होगा और ये कभी बाहर नहीं जाएगें।
    प्रवासी कामगारों के लिए उद्योग की श्रृंखला शुरू करवाने में लगे नागरिक कल्याण संस्थान के सचिव प्रो. संजय गौतम ने बताया कि जिलाधिकारी काफी सकारात्मक दिशा में प्रवासियों के लिए काम कर रहे हैं। फेवर ब्लॉक प्रवासियों के लिए एक ताकतवर उद्योग हो जाएगा। सैकड़ों प्रवासी ऐसे उद्योग से जुड़कर खुद के साथ-साथ पड़ोसियों को आत्मनिर्भर बना सकते हैं। यह उद्योग प्रधानमंत्री के सपनों का आत्मनिर्भर भारत निर्माण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं
    Next Article शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक में जोरदार तेजी
    sonu kumar

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version