Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»अब अमेठी की ​कोरवा ऑर्डिनेंस फैक्टरी के दिन बहुरेंगे
    ताजा खबरें

    अब अमेठी की ​कोरवा ऑर्डिनेंस फैक्टरी के दिन बहुरेंगे

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 12, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     ‘आत्म निर्भर भारत’ के तहत घरेलू रक्षा उद्योग को ‘उड़ान’ देने के लिए डीएसी ​के फैसलों से लगता है कि अब अमेठी ​के ​आयुध कारखाने ​के दिन बहुरने वाले हैं। ​​तीनों ​सेनाओं के लिए गोला, बारूद, हथियार खरीद​ने के लिए सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था ​​​​रक्षा अधिग्रहण परिषद (​डीएसी) ​की मंजूरी ​मिलने के बाद ​​एके-203 ​​राइफल​ के निर्माण में तेजी आने की संभावना है​। भारतीय सेना के लिए ‘मेक इन इंडिया’ के तहत ​​​​​रूसी तकनीक की मदद से 6.71 लाख एके–203 ​​राइफल​ ​का निर्माण ​​उत्तर प्रदेश के अमेठी स्थित ​​कोरवा ऑर्डिनेंस फैक्टरी में​ ​किया जाना है​​। ​

     

     
    चीन के साथ चल रहे युद्ध जैसे हालात के बीच फिर एक बार तीनों सेनाओं के लिए 22 हजार 800 करोड़ रुपये मूल्‍य के रक्षा सामानों को खरीदने की मंजूरी दी गई है। ​​इसी के साथ एके-203 ​​राइफल​ के निर्माण में तेजी आने की संभावना है​। ​​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 मार्च, 2019 को ​​रूसी तकनीक की मदद से 6.71 लाख ​​एके–203 ​राइफलों ​का निर्माण ​किये जाने की योजना का औपचारिक ​​उद्घाटन अमेठी स्थित कोरवा ऑर्डिनेंस फैक्टरी में​ जाकर​ ​किया था। उस समय यह दावा किया गया था कि 300 मीटर तक मार करने वाली एके–203 का मैकेनिज्म एके-47 राइफल की तरह ही है, लेकिन ​​नई रा​इफल एके-47 की तुलना में ज्यादा सटीक मार करेगी। नई ​​असॉल्ट राइफल में एके-47 की तरह ऑटोमैटिक और सेमी ऑटोमैटिक दोनों सिस्टम होंगे। ​​एक बार ट्रिगर दबाकर रखने से गोलियां चलती रहेंगी। इन सबके बावजूद ‘मेक इन इंडिया’ की यह परियोजना लागतों के कारण अभी तक परवान नहीं चढ़ सकी​​। इसलिए अब​ मंगलवार को ​रक्षा अधिग्रहण परिषद (​डीएसी)​ ​की मंजूरी मिलने के बाद इनका उत्पादन शुरू होने की सम्भावना बढ़ी है​।  ​​
     
    ​​असॉल्ट राइफल​ ​एके–203​ का उत्पादन शुरू न हो पाने की ही नतीजा यह रहा कि ​​​भारत को इसी साल फरवरी में अमेरिका से 72 हजार 400 असॉल्ट राइफ​लें खरीदनी पड़ी​।​ इससे 15 लाख की क्षमता वाले भारतीय सशस्त्र बलों की जरूरतें पूरी ​न ​हो​ने की वजह से दूसरी खेप में फिर से 72 हजार असॉल्ट राइफलें खरीदने ​का प्रस्ताव​डीएसी​ के पास भेजा गया था​​​। ​​अमेरिकी असॉल्ट राइफलों का इस्तेमाल आतंकवाद निरोधी अभियानों और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अग्रिम पंक्ति के सैनिकों द्वारा किया जाएगा जबकि शेष सेनाओं को एके–203 राइफलें ​दिए जाने की योजना है​।​​ ​​यह नई अमेरिकी नई असॉल्ट राइफल्स सेना के पास इस समय मौजूद इंसास राइफलों का स्थान लेंगी। इन इंसास राइफलों का निर्माण ​भारत में ही आयुध कारखाना बोर्ड ने किया था।    ​
    ​​
    वायुसेना खरीदेगी 106 एचटीटी-40 ट्रेनर जेट्स
    ​​​रक्षा अधिग्रहण परिषद ​ने ​अकेले वायुसेना के लिए 8,722 करोड़ रुपये की सैन्य खरीद को मंजूरी दी​ है​।​ ​​​​​अब भारतीय वायु सेना 106 बुनियादी प्रशिक्षक विमान एचटीटी-40 हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से खरीदेगी। भारतीय वायु सेना के बुनियादी ट्रेनर जेट्स खरीदने के लिए ​​एचएएल के एचटीटी-40 विमानों के लिए प्रमाणन प्रक्रिया चल रही है। शुरुआत में एचएएल से 70 विमान लेकर वायुसेना के बेड़े में शामिल किये जायेंगे। प्रमाणन प्रक्रिया पूरी होने के बाद में एचएएल से 36 ​​एचटीटी-40 खरीदे जाएंगे। ​​​​​एचएएल एचटीटी-40 एक बेसिक ट्रेनर वायुयान है। इसका प्रयोग भारतीय वायुसेना ​में ​रिटायर्ड एचपीटी-32 दीपक वायुयान के स्थान पर किया जायेगा।​​​​ इसमें बन्दूक, राकेट और बम लगाये जा सकते हैं।​​ ​एचटीटी-40​ की पहली उड़ान 31 मई, 2016 को ​हुई थी, जिसे एचएएल के चीफ टेस्ट पायलट ग्रुप कैप्टन सुब्रमण्यम (रिटायर्ड) ​ने उड़ाया ​था। ​लगभग ​30 मिनट ​की उड़ान ​में पायलट ने ​कई चक्कर लगाये और वायुयान की परफॉर्मेन्स संतोषजनक पाई गयी।​
     
    अपग्रे​डेड ​मानवरहित हवाई वाहन खरीदे जायेंगे
    डीएसी ​की मंजूरी ​मिलने के बाद अपग्रे​डेड ​मानवरहित हवाई वाहन (यूएवी) ​की खरीद में तेजी आने की संभावना है।​ इसके साथ ही सरकार ​ने सटीक निशाने पर मार करने वाले लेजर-निर्देशित बम ​खरीदने को भी हरी झंडी दी है।​ ​​​​डीएसी ने सुपर रैपिड गन माउंट (एसआरजीएम) के उन्नत संस्करण की खरीद को भी मंजूरी दी है, जिसे भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के युद्धपोतों पर मुख्य बंदूक के रूप में लगाया जाता है। इससे तेजी के साथ आक्रमण करने की क्षमता ​बढ़ेगी।​ ​डीएसी ने भारतीय सेना के लिए 125 मिमी. के आर्मर पियर्सिंग फिन स्टैबिलाइज्ड डिस्चार्जिंग सबोट (एपीएफएसडीएस) गोला बारूद की खरीद को भी मंजूरी दे दी। खरीदे जाने वाले गोला-बारूद में 70 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री होगी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत में कब तक आएगी की कोरोना की पहली वैक्सीन? देखिए रेस में कौन-कौन सी देसी कंपनियां है आगे
    Next Article कोविड-19 संकट से वैश्‍विक व्‍यापार संबंध व सप्‍लाई चेन में होगा बदलाव : मूडीज
    shivam kumar

      Related Posts

      सोने की कीमतों में जोरदार उछाल, चांदी के दाम स्थिर

      July 31, 2026

      शुरुआती कारोबार में सपाट स्तर पर शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त

      July 31, 2026

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

      July 31, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड नियुक्ति घोटाले में सीबीआई जांच की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में 24 अगस्त को होगी सुनवाई
      • झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन चुनाव संपन्न, बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग
      • बदहाल व्यवस्था के खिलाफ कस्तूरबा की छात्राओं का हल्ला बोल, 8 किमी पैदल मार्च
      • स्वर्णरेखा नदी किनारे अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई, तीन मकान ध्वस्त
      • नामकुम अंचल में जमीन रिकॉर्ड की गड़बड़ी पर हाईकोर्ट सख्त, एसीबी को एफआईआर का आदेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version