Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तर प्रदेश»रायबरेली : विधायक अदिति सिंह पर दादी ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- जमीन हथियाने को लेकर किया जा रहा प्रताड़ित
    उत्तर प्रदेश

    रायबरेली : विधायक अदिति सिंह पर दादी ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- जमीन हथियाने को लेकर किया जा रहा प्रताड़ित

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 26, 2020Updated:August 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रायबरेली के लालूपुर चौहान स्थित सदर बाहुबली विधायक स्वर्गीय अखिलेश सिंह की माताजी कमला सिंह ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को संबोधित करते हुए एक पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने अपनी पोती व स्व अखिलेश सिंह की बेटी सदर विधायिका अदिति सिंह, अदिति सिंह की मां वैशाली सिंह व बहन देवांशी सिंह पर मारपीट व जबरन जमीन हथियाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है.

     

    कमला सिंह ने अदिति सिंह व अन्य पर आरोप लगाते हुए लिखा है कि मैं स्वर्गीय अखिलेश सिंह की मां व सदर विधायक अदिति सिंह की दादी हूं. यह लोग मेरी जमीन हथियाना चाहते हैं. इन लोगों ने काफी प्रताड़ित भी किया लेकिन इसके बावजूद मैंने इन लोगों की अन्याय पूर्ण बात नहीं मानी. मैंने अपने छोटे बेटे कमलेश सिंह को अपनी जमीन देख रेख करने के लिए दे दी है. अपनी जमा पूंजी से 30 हजार खर्च करके उसमें फेंसिंग भी करा दी है. लेकिन सदर विधायक अदिति सिंह, उनकी मां व उनके सरकारी गनर ने जाकर पूरा तहस-नहस कर दिया है.

     

    दिए गए प्रार्थना पत्र में स्वर्गीय अखिलेश सिंह की मां कमला सिंह ने बड़े ही मार्मिक व दयनीय स्थिति दर्शाते हुए कहा है कि यह लोग मुझे बहुत परेशान करते हैं. मेरा चलना फिरना दूभर हो चुका है. अगर मेरी जमीन पर अवैध कब्जा होता है या फिर मेरी व मेरे छोटे बेटे कमलेश सिंह के जानमाल का कोई नुकसान होता है तो उसकी सारी जिम्मेदारी विधायिका अदिति सिंह, उनकी मां वैशाली सिंह व उनकी बहन देवांशी सिंह की ही मानी जाएगी. कमला सिंह के इस पत्र के वायरल होने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हर गलियारे में शुरू हो चुकी है.

     

    पूर्व बाहुबली विधायक अखिलेश सिंह की मां का यह प्रार्थना पत्र जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सियासी गलियारे में भी हलचल मच गई. पूरे जनपद में इस पत्र व कारनामे की चर्चा जोर शोर से शुरू हो गई. लोग चुटकियां लेते हुए दिख रहे हैं.

     

    हालांकि इस बाबत आरोपी सदर विधायिका अदिति सिंह ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. बताया जा रहा है कि थाना स्तर पर बीते 10 अगस्त को एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें जमीन को लेकर कुछ बातें सामने आई हैं. राजस्व विभाग को लेकर उसकी जांच कराई जाएगी.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजीएसटी भुगतान में देरी: एक सितंबर से लगेगा कुल कर देनदारी पर ब्याज
    Next Article सरकारी दफ्तरों में ‘मजबूरी की छुट्टियों’ को लेकर माथापच्ची, अर्धसैनिक बलों में लॉकडाउन की छुट्टियों के नियम तय
    shivam kumar

      Related Posts

      जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु

      May 29, 2026

      यदि संघ सक्षम होता तो देश का विभाजन टल सकता थाः सुनील आंबेकर

      May 29, 2026

      तृणमूल सांसद काकाेली घोष ने कल्याण बनर्जी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

      May 28, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु
      • यदि संघ सक्षम होता तो देश का विभाजन टल सकता थाः सुनील आंबेकर
      • नव नियुक्त अपर जिला दंडाधिकारी ने संभाला पदभार
      • फूलो-झानो का नाम मिटाना आदिवासी समाज का अपमान : चंपाई
      • अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, छह हाईवा जब्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version