Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»श्रीराम मंदिर की नींव में पड़ेगा कांची पीठ द्वारा प्रदत्त विशेष शंकु
    Breaking News

    श्रीराम मंदिर की नींव में पड़ेगा कांची पीठ द्वारा प्रदत्त विशेष शंकु

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 5, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    -श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने की ब्रह्ममुहूर्त में शंकु की विशेष पूजा
    -राम मंदिर के लिए नींव पूजन मुहूर्त में आया अयोध्या-कांची कनेक्शन  
    अयोध्या। अयोध्याधाम में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए आज पांच अगस्त को संपन्न हो रहे नींव पूजन मुहूर्त में कांची पीठ का कनेक्शन प्रकाश में आया है। मंदिर के नींव में कांची पीठ द्वारा प्रदत्त शंकु को स्थापित किया जाएगा।
    श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरी महाराज ने कांची पीठ को याद करते हुए बुधवार को बकुल की लकड़ी से बने इस शंकु (पात्र) की पूजा की है। इस लंबे शंकु के अंदर जो जगह है, उसे पूजन के दौरान ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने सोना-चांदी और नौ रत्न से भरा है।
    पूजन की यह प्रक्रिया अयोध्या के कांचीपुरम आश्रम में आज ब्रह्ममुहूर्त में की गई। राम मंदिर निर्माण हेतु नींव पूजन अनुष्ठान के लिए जो जमीन में गड्ढा किया जाएगा, उसके मूल में इसी बकुल के शंकु को रखा जाएगा और उसके ऊपर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूजन और समर्पण करेंगे।
    इस पूजन विधि से जुड़े वैदिक विद्वानों का कहना है कि सप्तपुरियों में अयोध्या प्रथम और कांची मध्य में है। दोनों स्थलों का एक सनातन वैदिक नाता भी है। ऐसे में जब राम मंदिर के लिए नींव पूजन की बात शुरु हुई तो कांचीपुरम पीठ के शंकराचार्य ने ट्रस्ट से संपर्क कर इस विधिविधान की चर्चा की।
    दरअसल कांची पीठ के शंकराचार्य जयेन्द्र सरस्वती जी महाराज की राम जन्मभूमि आंदोलन में काफी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। संयोग से पांच अगस्त को ही जयेन्द्र सरस्वती महाराज का हिंदू तिथि-नक्षत्र से जन्मदिन भी है। स्वामी जयेन्द्र सरस्वती ने एक बार यह भी कहा था कि जब अयोध्या में कांची का अयोध्या आश्रम बनकर तैयार होगा, तभी मंदिर का निर्माण शुरू होगा।
    बताया जाता है कि राम मंदिर के लिए नींव पूजन अनुष्ठान का पूरा विधि विधान जानकारी वैदिक मान्यताओं के आधार पर कांची पीठ द्वारा ही निश्चित की गई। अनुष्ठान में प्रयुक्त होने वाली सामग्री भी कांची पीठ से ही भेजी गई है।
    पीठ द्वारा बताये गये विधान के अनुसार ही नींव पूजन स्थल पर बकुल की लकड़ी के शंकु के बराबर भूमि में जगह बनाई गई है। इस पर प्रधानमंत्री मोदी नाग-नागिन का जोड़ा, चांदी की ईंट, पावन जल और कई अन्य आवश्यक चीजें रखकर पूजा करेंगे। यह अनुष्ठान अभिजीत मुहूर्त में मात्र 32 सेकेंड के अंदर प्रधानमंत्री से पूर्णाहुति के रुप में करवाई जाएगी, जो “प्रतिष्ठापयामि” कहने से संपन्न होगा।
    इस खास पात्र के अलावा सोने-चांदी के अभिमंत्रित श्रीयंत्र, राम जी का पूरा जीवन और इस विवाद का पूरा विवरण भी अंकित करवाकर भेजा गया है। रोचक ये भी है बकुल का ये शंकु ऊपर से श्रीयंत्र जैसा ही दिखता है। कांची शंकराचार्य महाराज ने सभी अतिथियों के लिए चांदी का एक सिक्का भी भेजा है।
    शंकु के पूजन के अवसर पर प्रधानमंत्री के पूर्व निजी सचिव व राम मन्दिर निर्माण समिति के अध्यक्ष पूर्व आईएसएस अधिकारी नृपेंद्र मिश्र भी उपस्थित रहे। जगद्गुरु शंकराचार्य की उपस्थिति में उन्हें राम मंदिर संघर्ष का अल्बम भेंट किया गया। इस अल्बम को वह प्रधानमंत्री मोदी तक पहुँचाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleघरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक की शुरुआत हुई मजबूती के साथ
    Next Article कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी, लोगों को राहत
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार

      June 20, 2025

      किसान को ठगने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

      June 20, 2025

      हथियार के बल पर शराब दुकान से 5. 5 लाख की लूट

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version