Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, April 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अमित शाह ने की उत्तर प्रदेश की प्रशंसा: जहां दिनदहाड़े गोलियां चलतीं थीं, आज वह विकास में सबसे आगे
    Top Story

    अमित शाह ने की उत्तर प्रदेश की प्रशंसा: जहां दिनदहाड़े गोलियां चलतीं थीं, आज वह विकास में सबसे आगे

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 1, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोरोना काल के कारण बहुत लम्बे समय बाद मैं यूपी आया नहीं हूं। छह साल तक भाजपा के संगठन के लिए मैंने यहां का बहुत दौरा किया। पहले का उत्तर प्रदेश ठीक से याद है। पहले पश्चिम में भय के कारण लोग क्षेत्र छोड़कर जा रहे थे या भू-माफिया अवैध रूप से जमीन कब्जे में लेते रहे, या फिर दिनदहाड़े गोलियां चलती थीं। आज प्रदेश दूसरे अन्य प्रदेशों से विकास में बहुत आगे है। ये बातें केन्द्रीय गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को कही। वे लखनऊ में उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीयूट ऑफ फोरेसिंक साइंसेज के शिलान्यास के अवसर पर बोल रहे थे।

    गृह मंत्री ने उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। गृहमंत्री ने वहां पीपल का पौधरोपण भी किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। योगी ने गृहमंत्री को अंगवस्त्रम व भगवान श्रीराम का चित्र देकर उन्हें सम्मानित किया।

    इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 2017 में भयमुक्त प्रदेश बनाने का हमने वादा किया था। आज जब मैं खड़ा हूं, तब यह प्रदेश सभी प्रदेशों से आगे है। भाजपा की सरकारें परिवार के आधार पर नहीं चलतीं, यह देश के सबसे गरीब के लिए और कानून व्यवस्था ठीक करने के लिए चलती है। आज यह कह सकता हूं कि 44 योजनाओं में यूपी सबसे आगे यानी नम्बर-वन है।

    उन्होंने कहा कि यहां चुनाव के समय बयान देने वाले नेताओं की फौज बढ़ जाती है। जब किसानों को परेशानी होती है तो ये नहीं दिखते। यहां जब कानून व्यवस्था खराब थी, तब ये नहीं दिखे। जब चुनाव आया तो इनका बयान शुरू हो जाता है। यहां फिर प्रचंड बहुमत से बीजेपी की ही सरकार बनेगी, सपना देखने वाले पस्त होंगे।सीएम योगी ने उप्र को बदला है।

    अमित शाह ने कहा कि बिना किसी रिश्वत के गरीबों को लाभ मिले, इसके लिए योजना बनाना बहुत कठिन है। खासकर, जब विरासत के रूप में भ्रष्टाचार मिला हो। ऐसे में योगी सरकार ने यह काम करके दिखाया है। यहां की हर योजना का लाभ गरीबों को मिल रहा है।

    गृहमंत्री ने मुख्यमत्री योगी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश ने हर क्षेत्र में विकास किया है। चाहे योजनाओं के क्रियान्वयन की बात हो या कानून व्यवस्था की बात हो या गरीब को घर देने की बात हो, चाहे भ्रष्टाचार मुक्त करने की बात हो, हर क्षेत्र में योगी की सरकार ने सर्वोत्तम काम किया है। यही कारण है कि आज देश में दूसरे नम्बर की व्यवस्था बनी है। शाह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 22 करोड़ की आबादी में परम्परा से मिली लचर व्यवस्थाओं को सरकार ने सुधारा है। टेस्टिंग व सुरक्षा देने में आगे हैं। योगी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार, जिस तरह जनहित के काम में यूपी आगे है, इसी के लिए जनता ने तीन सौ से ज्यादा सीटें दी थीं। हमने वादा किया था कि यह शासन परिवार के लिए नहीं होगा, मालधनी के लिए नहीं होगा। यह शासन गरीबों के लिए होगा।

    अमित शाह ने भारत माता की जय से अपने भाषण की शुरूआत की। एक बार बोलने पर जब लोगों की आवाज धीमी आयी तो उन्होंने कहा कि यूपी में जिनको सरकार बनाने के सपने आ रहे हैं, उन तक भारत माता की जय की आवाज जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज बहुत समय बाद यहां आकर बहुत उत्साह की भावना है। आज लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि भी है। आजादी के आंदोलन में यह देश भुला नहीं सकता। तिलक महाराज ने कहा था, आजादी मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है। उनके उद्घोष ने अंग्रेजी सरकार की नींव हिला कर रख दी। लाल-बाल-पाल ने जो आंदोलन खड़ा किया, उससे देश आजाद हुआ। हम उम्मीद करते हैं कि आने वाली पीढ़ी उनके आदर्शों पर चलेगी।

    गृहमंत्री ने कहा कि उप्र इंस्टीट्यूट ऑफ फोरेसिंक साइंस के लिए दो सौ करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। इस क्षेत्र में इसे देश का सबसे आधुनिक संस्थान बनाया जाएगा। डेढ़ सौ छात्र हर साल यहां से निकलेंगे। यहां प्रेक्टिकल, सिविल साइंस आदि भी पूरे उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम करेगा। यह पुलिस के आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    गृहमंत्री अमित शाह एक दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर आज लखनऊ पहुंचे। उनका मिर्जापुर और वाराणसी जाने का भी कार्यक्रम है। लखनऊ में फोरेसिंक साइंसेज इंस्टीट्यूट के शिलान्यास के बाद वे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को देखने अस्पताल भी जाने वाले थे।

    ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज में बी.एससी., एम.एससी. फॉरेंसिक साइंस विद स्पेशलाइजेशन, एम.फिल, पीएच.डी., पोस्ट डॉक्टरल रिसर्च तथा पी.जी. डिप्लोमा इन फॉरेंसिक साइंस, एडवांस स्पेशलाइजेशन एण्ड टेलर मेड पी.जी. डिप्लोमा एवं विभिन्न सर्टिफिकेट कोर्स का संचालन प्रस्तावित है। संस्थान में 500 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करेंगे। यह संस्थान 50 एकड़ भूमि में स्थापित किया जाएगा। इसकी स्थापना के लिए 207 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउप्र सरकार ने माफियाओं की 1584 करोड़ों की अवैध संपत्ति जब्त की : योगी
    Next Article यूपी सरकार ने माफिया की 1584 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त की : योगी
    shivam kumar

      Related Posts

      बंगाल में परिवर्तन की दहलीज पर खड़ा आदिवासी समाज भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा : चंपाई सोरेन

      April 22, 2026

      जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

      April 21, 2026

      मॉल के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

      April 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया
      • बंगाल में परिवर्तन की दहलीज पर खड़ा आदिवासी समाज भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा : चंपाई सोरेन
      • रामूडीहा में भीषण अग्निकांड, 05 मासूम झुलसे, विधायक की तत्परता से मिली राहत
      • इंदौरः पीडब्ल्यूडी के तीन अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
      • बंगाल की जनता भाजपा सरकार बनाने के लिए तैयार है : रेखा गुप्ता
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version