Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हिमाचल: किन्नौर भूस्खलन में चौथे दिन दो और शव बरामद, अभी भी 10 लापता
    Breaking News

    हिमाचल: किन्नौर भूस्खलन में चौथे दिन दो और शव बरामद, अभी भी 10 लापता

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के निगुलसरी में 11 अगस्त को राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच पर पहाड़ी दरकने से हुए भूस्खलन में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 लोग अभी भी लापता हैं। निगुलसरी में शनिवार को चौथे दिन भी राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं। बचाव दलों ने आज दो और शव को घटनास्थल से बरामद किया है। यह जानकारी राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निदेशक सुदेश कुमार मोक्टा ने दी।

    उन्होंने बताया कि बचाव अभियान में जुटे आईटीबीपी, एनडीआरएफ एवं पुलिस के जवानों ने शनिवार सुबह एक महिला और एक पुरुष के शव मलबे के नीचे से निकाले हैं। दोनों शव क्षत-विक्षत अवस्था में थे। उन्होंने कहा कि अब तक 19 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। हादसे में एचआरटीसी की एक बस, एक ट्रक, एक जीप और दो कारें भूस्खलन की चपेट में आए थे। जीप का अभी तक पता नहीं लग पाया है। हादसे के 20 घंटे बाद एचआरटीसी बस का सुराग मिला। बस बुरी तरह चकनाचूर हो चुकी है और इसमें सवार 10 लोग अभी भी लापता हैं। बस के चालक और परिचालक सहित 13 लोगों को बचाव दल सुरक्षित बचाने में कामयाब रहे हैं।

    इस बीच जिला प्रशासन ने लापता 10 लोगों की सूची जारी की है। हादसे के बाद छह पुरुष और चार महिलाएं लापता हैं। इनमें किन्नोैर निवासी सूर्य वंश, गुलपांची, दलीप सिंह, संतोश कुमारी, ज्वाला देवी, प्रभू लाल, कुल्लू निवासी मेहर चंद, नेपाल निवासी जगत ओली, खेम लाल गौरंग और विराज नाथ शामिल हैं।

    भूस्खलन की ये भयानक घटना बीते बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब हुई, जब राष्ट्रीय उच्च मार्ग से हिमाचल पथ परिवहन निगम की किन्नौर-हरिद्वार रूट की बस गुजर रही थी। बस के साथ एक ट्रक, एक जीप और दो कारें भी भूस्खलन की जद में आ गईं थीं। अभी तक बचाव दलों ने 13 लोगों को सुरक्षित बचाया है। इनमें दो गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि 11 अन्य को आंशिक चोटें लगी हैं।

    एनडीआरएफ के 56, आईटीबीपी की 17वीं बटालियन के 52 और पुलिस के 30 जवान राहत एवं बचाव अभियान में जुटे हैं। राज्य सरकार ने हादसे में मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की फोैरी राहत देने की घोषणा की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में कोरोना के नए मामले 38 हजार के पार
    Next Article स्वतंत्रता दिवस स्पेशल: देशभक्ति के जज्बे को सलाम करती बॉलीवुड की ये फ़िल्में
    sonu kumar

      Related Posts

      लैंड स्कैम : बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मी भानू प्रताप को बेल देने से इडी कोर्ट का इनकार

      June 12, 2025

      फ्लाईओवर पर दो युवकों की अमर्यादित रील वायरल, मंत्री ने लिया संज्ञान

      June 12, 2025

      टाइल्स फैक्टरी के गेट पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज
      • आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी
      • नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा
      • ईरान ने ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी को प्रतिबंध लगाने पर दी एनपीटी से हटने की चेतावनी
      • भारतीय मूल के डॉ. श्रीनिवास मुक्कमाला चुने गए अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version