Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, पति गिरफ्तार
    Jharkhand Top News

    संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, पति गिरफ्तार

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गिरिडीह। जिले के धनवार थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय विवाहिता संगीता देवी का शव संदिग्ध हालात में उसके घर में ही फंदे से लटकता हुआ मिला। मंगलवार को सूचना पाकर थाना प्रभारी संदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने उसके पति सुरेंद्र यादव को हिरासत में ले लिया है। ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर भाग गए हैं।

    संगीता दो बच्चों की मां थीं। महिला की मौत की सूचना पर उसके मायके वाले बिरनी के सारंडा पिपराडीह गांव से दर्जनों की संख्या में लोग गोरहंद स्थित उसके ससुराल पहुंचे तथा ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस के समक्ष ही मायके वालों ने संगीता के पति सुरेंद्र यादव जेसीबी खरीदने के लिए पांच लाख रुपये की मांग करने की शिकायत की।

    थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीड़ित स्वजनों की लिखित शिकायत एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। पति सुरेंद्र यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। मामला हत्या का है या आत्महत्या का, यह अभी कहना मुश्किल है।

    मृतका के भाई सूरज यादव ने बताया कि वर्ष 2014 में वह अपनी बहन संगीता की शादी गोरहंद के स्व लोचन महतो के पुत्र सुरेंद्र यादव से की थी। शादी के कुछ ही माह बाद दहेज को लेकर उसकी बहन को उसके ससुराल वालों परेशान करना शुरू किया। सामाजिक स्तर पर कई बार मामले के समझौता भी हुए थे। सोमवार को जब संदिग्ध हालात में संगीता की मौत हो गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकारी संपत्ति बेचने पर तुली है केंद्र सरकार : अजय कुमार
    Next Article जेपीएससी परीक्षा मामले में हाई कोर्ट ने कहा, सरकार की गलती का खामियाज भुगत रहे छात्र
    azad sipahi

      Related Posts

      खूंटी का  बनई पुल टूटा, खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप

      June 19, 2025

      झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 56 आईएएस अधिकारियों का तबादला

      June 19, 2025

      भारी बारिश से जन जीवन प्रभावित, रौद्र रूप में नजर आ रहे खूंटी के जलप्रपात

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • खूंटी का  बनई पुल टूटा, खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप
      • झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 56 आईएएस अधिकारियों का तबादला
      • भारी बारिश से जन जीवन प्रभावित, रौद्र रूप में नजर आ रहे खूंटी के जलप्रपात
      • एमएड सेमेस्टर वन की परीक्षा 30 जून से
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version