Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»2021-22 में अब तक 489.82 लाख मानव दिवस का सृजन
    Breaking News

    2021-22 में अब तक 489.82 लाख मानव दिवस का सृजन

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 13, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राज्य में मनरेगा से बढ़े ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। राज्य में मनरेगा के जरिये रोजगार के नये अवसर सृजित हुए हैं। कोरोना की चुनौतियों के बीच भी मनरेगा ग्रामीण क्षेत्रों के श्रमिकों के लिए बड़ा सहारा बना है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में 1176.1 लाख मानव दिवस का सृजन हुआ था, जबकि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 में अब तक 489.82 लाख मानव दिवस का सृजन हुआ है। कोरोना के दौर में जब सभी कार्य बंद थे, तब इन विपरीत परिस्थितियों में भी ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा था। राज्य सरकार ने मनरेगा मजदूरी की दर भी 194 रुपये से बढ़ा कर 225 रुपये प्रतिदिन कर दी है। इससे श्रमिकों को बढ़ी हुई दर पर पारिश्रमिक का भुगतान हो रहा है। मनरेगा की योजनाएं सुचारू रूप से चलें, ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो, विकास कार्य को गति मिले और श्रमिकों को रोजगार मिले, इसके लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है।

    योजनाओं को लेकर खासा ध्यान
    झारखंड में मनरेगा में बेहतर काम हो रहा है। 2018-19 में 536.59 लाख मानव दिवस का सृजन हुआ था। 2019-20 में यह बढ़ कर 641.95 लाख मानव दिवस हुआ। 2020-21 में 1176.1 लाख मानव दिवस का सृजन हुआ, जबकि 2021-22 में अभी तक 489.82 लाख मानव दिवस का सृजन हुआ है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में यह आंकड़ा और बढ़ेगा। राज्य में कई जिले हैं, जहां मनरेगा की प्रगति काफी अच्छी है। इनमें सबसे ऊपर गिरिडीह जिला है। इसके बाद गढ़वा, देवघर, पलामू, दुमका, जामताड़ा, हजारीबाग और चतरा का स्थान है।

    ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को भी मिला बढ़ावा
    मनरेगा के जरिये जहां श्रमिकों को रोजगार मिला है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को भी बढ़ावा मिला है। मनरेगा के तहत कई तरह की योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं में नीलांबर-पीतांबर जल समृद्धि योजना, पोटो हो खेल योजना और बिरसा हरित ग्राम योजना शामिल है। इससे श्रमिकों को काम मिल रहा है। नीलांबर-पीतांबर जल समृद्धि योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में चेकडैम, ट्रेंच कम बंड (टीसीबी) आदि का बड़ी संख्या में निर्माण किया गया है। इससे बारिश के पानी को रोकने में सहायता मिली है। बंजर और टांड़ भूमि में भी अब पानी को रोका जा रहा है। इससे खेती में सहायता मिली है। इसी तरह पोटो हो खेल योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के मैदान विकसित किये जा रहे हैं। इनमें भी श्रमिकों को रोजगार मिल रहा है। बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत राज्यभर में पांच करोड़ पौधारोपण करने का लक्ष्य है। इन कामों को मनरेगा के तहत संपन्न कराया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों को रोजगार मिले और विकास कार्य में भी गति आये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनिक्की प्रधान और सलीमा टेटे को स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने सम्मानित किया
    Next Article उर्मिला मातोंडकर ने किया पलामू के पहले थ्री स्टार होटल का उद्घाटन
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version