Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पंकज मिश्रा के करीबी पतरु सिंह से पूछताछ कर रही ईडी
    Breaking News

    पंकज मिश्रा के करीबी पतरु सिंह से पूछताछ कर रही ईडी

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 1, 2022Updated:August 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • रिम्स में इलाजरत हैं मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा

    रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) साहेबगंज में अवैध खनन की जांच कर रही है। इस दौरान सोमवार को मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के करीबी माने जाने वाले पतरु सिंह एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे है, जहां पतरु सिंह से ईडी की टीम पूछताछ कर रही है। ईडी ने आठ जुलाई को मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के अलावा उनके करीबी मिर्जा चौकी के कारोबारी राजू, पतरु सिंह और ट्विंकल भगत के घर में छापेमारी की थी। ईडी ने यह कार्रवाई साहेबगंज जिले के बरहरवा थाने में दर्ज टेंडर मैनेज करने से संबंधित मामले में मनी लाउंड्रिंग के आरोप में की थी। ईडी ने वर्ष 2020 में बरहरवा थाने में टेंडर विवाद मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मनी लाउंड्रिंग के आरोप में वर्ष 2022 में प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें पंकज मिश्रा को नामजद अभियुक्त बनाया था।

    वहीं, दूसरी ओर पंकज मिश्रा रिम्स में इलाजरत है। उनमें पैन्क्रिएटिक इंफेक्शन है। हालांकि अभी उनकी कई और जांच भी कराई जानी है। इसके बाद ही डॉक्टर उनकी बीमारी के बारे में अधिक बता पाएंगे। रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वीरेंद्र बिरुआ ने सोमवार को बताया कि उनकी कई जांच कराई जानी है, क्योंकि उनके पेट में पैन्क्रिएटिक इंफेक्शन है, उनकी देख-रेख की जा रही है, जांच रिपोर्ट आने के बाद उसी हिसाब से इलाज किया जायेगा। ट्रामा सेंटर के इंचार्ज डॉ. प्रदीप भट्टाचार्य ने बताया कि उनका सीटी स्कैन कराया गया है। इसके अलावा छाती और पेट की भी कई जांच करानी है। इसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि किस बीमारी के कारण उन्हें परेशानी हो रही है।

    उल्लेखनीय है कि इडी की रिमांड के दौरान पूछताछ के क्रम में पंकज मिश्रा की तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स भर्ती कराया गया। फिलहाल पंकज मिश्रा रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं, जहां पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विनय प्रताप और प्रदीप भट्टाचार्य की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसौभाग्य योजना से 11.41 लाख घरों का हुआ विद्युतीकरण
    Next Article शिवसेना नेता संजय राऊत को 4 अगस्त तक ईडी की कस्टडी में भेजा गया
    azad sipahi

      Related Posts

      पुलिस मुठभेड़ में मारा गया सूर्या हांसदा

      August 11, 2025

      ग्रामीण विकास मंत्री से मिले बंधु तिर्की

      August 11, 2025

      हाइकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद छवि रंजन ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      August 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर-2’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त को देगी दस्तक
      • बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘सन ऑफ सरदार-2’ का जादू, कुल 42 करोड़ रुपये का कारोबार
      • मामूली बढ़त के साथ लिस्ट होने के बाद उछले पार्थ इलेक्ट्रिकल्स के शेयर
      • सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मामूली बढ़त, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version