Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»पलामू: मुसलिम समुदाय के लोगों ने महादलित परिवार के 50 घरों को उजाड़ किया बेघर
    Jharkhand Top News

    पलामू: मुसलिम समुदाय के लोगों ने महादलित परिवार के 50 घरों को उजाड़ किया बेघर

    adminBy adminAugust 30, 2022Updated:August 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पांडू (पलामू)। झारखंड के पलामू जिले में पांडू थाना क्षेत्र के मुरुमातू गांव में महादलित समाज की मुसहरजाति के लोगों पर बड़ा जुल्म हुआ है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने समूह बना कर टोंगरी पहाड़ी के निकट मुसहरों के कच्चे घर और झोंपड़ियों पर अचानक हमला कर दिया। डेढ़ दर्जन से ज्यादा घरों को ध्वस्त कर दिया। बच्चों-बूढ़ों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इतना ही नहीं, घर ध्वस्त करने के बाद उनके सामानों को दो वाहनों पर लाद कर छतरपुर के लोटो गांव के पास जंगल में छोड़ दिया। डरे सहमे मुसहर जाति के करीब 50 लोग पांडू थाना पहुंचे। पुलिस से इंसाफ की गुहार लगायी।

    अचानक हुआ आक्रमण

    सोमवार दोपहर मुसहरों के घरों पर अचानक हमला हुआ। हमले के बाद मुसहर जाति के डेढ़ दर्जन परिवार के लोग बेघर हो गये हैं। हमले के बाद भगदड़ मच गयी। परिवार के कई सदस्य और बच्चे इधर-उधर जान बचाने के लिए भागे। बच्चे लोटो गांव के जंगल में भटक-भटक कर रो रहे हैं। बाद में किसी तरह हिम्मत कर कुछ थाना पहुंचे। पुलिस से न्याय की गुहार लगायी। दूसरी तरफ मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि मदरसे की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर मुसहर परिवार के लोग रहते थे।

    चार दशक से रह रहे थे मुसहर

    महादलित परिवार के लोग कच्चे मकान और झोंपड़ियां बना कर करीब चार दशक से मुरुमातू के पास रह रहे थे। पीड़ित लोगों का कहना है कि भूखंड जीएम लैंड है। प्रशासन ने सर्वे करा कर यहां पर बसाया है। मुसलिम समुदाय के लोग मदरसे की जमीन बता कर कब्जा करना चाहते हैं।

    ऐसा लग रहा है कि यह खबर अफगानिस्तान या पाकिस्तान की है: भाजपा

    इस घटना को लेकर झारखंड प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष विधायक अमर बाउरी ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि राज्य में दलित और आदिवासी सुरक्षित नहीं हैं। ऐसा लग रहा है कि यह खबर अफगानिस्तान या पाकिस्तान की है। सच्चाई यह है कि झारखंड के पलामू की घटना है।
    मामले की जांच कर रही है पुलिस
    पांडू थाना प्रभारी धुमा किस्कू का कहना है कि जमीन विवाद का मामला है। हमले के बाद मुसहर जाति के लोग थाना पहुंचे और मौखिक जानकारी दी। अभी तक लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    jharkhand latest news jharkhand news palamu news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूपीए के 32 विधायक रांची से रायपुर एयरलिफ्ट
    Next Article अंकिता हत्याकांड पर झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, डीजीपी तलब
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version