रांची। फेडरेशन ऑफ़ झारखंड चैंबर ऑफ़ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की नयी कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर शनिवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी। 21 कार्यकारिणी सदस्य और छह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के लिए 30 अगस्त की शाम चार बजे तक चेंबर भवन में नामांकन किया जा सकेगा। नाम वापसी के लिए अंतिम तिथि दो सितंबर तक है। उस दिन शाम चार बजे के बाद नाम वापसी के लिए आवेदन स्वीकार नहीं होगा। चुनाव के लिए नामांकन शुल्क 5,900 रुपये लगेगा। इस साल से नामांकन शुल्क बढ़ाया गया है। पहले यह शुल्क 3,540 रुपये था। चुनाव समिति के को चेयरमैन पवन शर्मा ने कहा कि वार्षिक आमसभा 10 सितंबर को है। जबकि, 10 सितंबर को दोपहर दो बजे से मतदान शुरू होगा। वहीं, 11 सितंबर को भी सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक मतदान किया जा सकेगा। मतदान के बाद इसी दिन मतगणना होगी। देर रात तक परिणाम की घोषणा होगी। चेंबर चुनाव को लेकर नामांकन शनिवार से शुरू हो रहा है। इसे लेकर एक टीम ने 14 लोगों के नामों की घोषणा की है। इस टीम में अनिल यादव, बिनोद सोनी, अनीश सिंह, राजीव कुमार वर्मा, सुनील अग्रवाल, पारस जैन, संजय सिंह, बिनोद कुमार बक्शी, जसविंदर सिंह, शैलेश्वर दयाल सिंह, संतोष उरांव, विकास सहाय, भूपेंद्र जग्गी, शैलेंद्र सुमन आदि शामिल हैं। इन सदस्यों ने अन्य लोगों को भी चुनाव में उतरने के लिए आमंत्रित किया है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

