Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»वैश्विक दबाव के कारण गिरा घरेलू शेयर बाजार
    बिजनेस

    वैश्विक दबाव के कारण गिरा घरेलू शेयर बाजार

    adminBy adminAugust 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट में बने दबाव का असर आज घरेलू शेयर बाजार पर भी नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा, वैसे वैसे बिकवाली का दबाव भी बढ़ता गया, जिसकी वजह से बाजार में लगातार गिरावट बढ़ती चली गई। खरीदारों ने बीच-बीच में लिवाली करके बाजार को सहारा देने की कोशिश भी की, इसके बावजूद शेयर बाजार में गिरावट जारी रही। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.60 प्रतिशत और निफ्टी 0.61 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से डिवीज लेबोरेट्रीज, अडाणी इंटरप्राइजेज, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन और अडाणी पोर्ट्स के शेयर 0.70 प्रतिशत से लेकर 0.22 प्रतिशत तक की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर टाटा स्टील, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, एनटीपीसी और टाटा मोटर्स के शेयर 2.15 प्रतिशत से लेकर 1.46 प्रतिशत तक की कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    स्टॉक एक्सचेंज में फिलहाल 1,945 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही है। इनमें से 1,050 शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। दूसरी ओर 895 शेयर बिकवाली के दबाव की वजह से लाल निशान में बने हुए हैं। इसी तरह निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 6 शेयर हरे निशान में और 44 शेयर लाल निशान में बने हुए हैं। जबकि सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 5 शेयर बढ़त के साथ और 25 शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 394.90 अंक की कमजोरी के साथ 66,064.41 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार शुरू होते ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से ये सूचकांक लगातार लुढ़कता चला गया। हालांकि खरीदारों ने यदा-कदा लिवाली करके बाजार को सहारा देने की कोशिश की, लेकिन बिकवाली के दबाव की वजह से इस सूचकांक की गिरावट जारी रही। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 400.55 अंक टूट कर 66,058.76 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 78.15 अंक की गिरावट के साथ 19,655.40 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार में जारी बिकवाली की वजह से ये सूचकांक भी लगातार नीचे गिरता गया। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 120.10 अंक की कमजोरी के साथ 19,613.45 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। बीएसई का सेंसेक्स 303.84 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 66,155.47 अंक के स्तर पर था। जबकि एनएसई का निफ्टी 20.15 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,713.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 68.36 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 66,459.31 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी ने 20.25 अंक की गिरावट के साथ 19,733.55 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 86 डॉलर प्रति बैरल के करीब
    Next Article ग्लोबल मार्केट में निराशा, एशिया में भी बड़ी गिरावट, अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग घटने से बिगड़ा माहौल
    admin

      Related Posts

      कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 का आगाजः उर्वशी रौतेला ने बिखेरा जलवा

      May 14, 2025

      हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 265 अंक उछला

      May 14, 2025

      भारत ने डब्‍ल्‍यूटीओ में अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान को भारत के हवाले किया
      • मणिपुर में 16 उग्रवादी और तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार
      • माइक्रोसॉफ्ट में छंटनी, 6000 कर्मचारी होंगे प्रभावित, नौकरी का संकट
      • पाकिस्तान ने भारतीय अधिकारी को दिया देश छोड़ने का आदेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version