Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड के विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ने का मौका, मुख्यमंत्री 11 को 25 छात्रों को सौंपेंगे प्रमाण पत्र
    Breaking News

    झारखंड के विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ने का मौका, मुख्यमंत्री 11 को 25 छात्रों को सौंपेंगे प्रमाण पत्र

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड के 25 विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा पाने के लिए विदेश में पढ़ने का मौका मिलेगा। राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत 2023-24 के लिए चयनित इन विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 11 अगस्त को प्रमाण पत्र सौंपेंगे।

    झारखंड मंत्रालय में अपराह्न तीन बजे आयोजित कार्यक्रम में कल्याण मंत्री चंपई सोरेन, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता और कला संस्कृति एवं खेल मंत्री हफिजुल अंसारी मौजूद रहेंगे। चयनित 25 छात्रों में से अनुसूचित जाति से पांच, पिछड़ा वर्ग से सात और अल्पसंख्यक समुदाय से तीन छात्रों का चयन किया गया है जबकि शेष 10 छात्र अनुसूचित जनजाति से हैं।

    2023-24 के लिए चयनित इन विद्यार्थियों को आयरलैंड और ब्रिटेन के नामचीन विश्वविद्यालयों में मास्टर डिग्री की पढ़ाई करने के लिए अवसर मिलेगा। इस योजना के तहत राज्य सरकार पढ़ाई के दौरान होने वाले सभी खर्च का वहन करती है। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से 2021 में शुरू की गई इस योजना के तहत पहले आदिवासी बच्चों को ही विदेशों में पढ़ाई के लिए भेजा जाता था लेकिन बाद में सरकार ने इसमें संशोधन करते हुए दलित पिछड़ी जातियों और अल्पसंख्यक समुदाय के लिए भी दरवाजे खोल दिए।

    कल्याण विभाग के अनुसार इस साल मरांग गोमके पारदेशीय छात्रवृति योजना के तहत 25 विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ने का अवसर मिलेगा, जिसकी चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। विभाग के द्वारा इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन मांगे गए थे। अर्हता पूरी करने वाले विद्यार्थियों के नामों की मंजूरी दी गई है।

    इन विद्यार्थियों हुआ चयन
    अनुसूचित जनजाति वर्ग में ज्योति वंदना, स्तुति होरो, मधुमिता मुंडा, एस सिंह मुंडा, प्रफुल्ल किरण केरकेट्टा, मेरी स्मृति कुजूर, नीतू सोरेन, आयुष स्टीफन टोप्पो, मांग पूर्ति और कमल शाश्वत के नाम शामिल हैं। दलित वर्ग से निर्भय प्रकाश, श्रवण कुमार, निधि बाघमार, ओम प्रकाश और अक्षय कुमार शामिल हैं। पिछड़ा वर्ग की ओर से अभिषेक कुमार, सूरज कुमार मोदी, मनीष कुमार, प्रेरित राज, जीशान आलम, प्रीतम पूरी और मलिका महतो का चयन किया गया है। अल्पसंख्यक समुदाय से हसन अली बन्ना, मोहम्मद जीशान अहमद और फैजान अली हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने प्रगति मैदान से हर घर तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    Next Article प्रधानमंत्री के भाषण के बीच विपक्ष के वॉकआउट पर भाजपा का निशाना
    azad sipahi

      Related Posts

      दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

      June 17, 2025

      फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

      June 17, 2025

      राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version