Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»मप्र के सागर में दलित युवक की हत्या पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने सरकार को घेरा
    राजनीति

    मप्र के सागर में दलित युवक की हत्या पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने सरकार को घेरा

    adminBy adminAugust 27, 2023Updated:August 27, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा

    भोपाल। मप्र में सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बरोदिया नौनागिर गांव में छेड़छाड़ के मामले में समझौता नहीं करने पर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में सियासत गरमा गई है। बसपा प्रमुख मायावती के बाद अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है।

    कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने रविवार को ट्वीट के माध्यम से कहा कि मध्य प्रदेश के सागर ज़िले में एक दलित युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। गुंडों ने उसकी मां को भी नहीं बख़्शा। सागर में संत रविदास मंदिर बनवाने का ढोंग रचने वाले प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश में लगातार होते दलित व आदिवासी उत्पीड़न एवं अन्याय पर चूँ तक नहीं करते। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री केवल कैमरे के सामने वंचितों के पैर धो कर अपना गुनाह छुपाने की कोशिश करते हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने मध्य प्रदेश को दलित अत्याचार का प्रयोगशाला बना रखा है। भाजपा शासित मध्य प्रदेश में दलितों के ख़िलाफ़ अपराधों का रेट सबसे ज़्यादा है, राष्ट्रीय औसत से भी तीन गुना है। मोदी जी, इस बार मध्य प्रदेश की जनता भाजपा के झाँसे में नहीं आने वाली है, समाज के वंचित व शोषित वर्ग को तड़पाने-तरसाने का जवाब आपको कुछ महीने बाद मिल जाएगा। भाजपा की विदाई निश्चित है।

    दरअसल, मामला 24 अगस्त की रात का है। सागर के बरोदिया नौनागिर गांव में दलित युवक लालू उर्फ नितिन अहिरवार (18) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घर में तोड़फोड़ करने के साथ ही बेटे को बचाने आई मां को उसकी मां को भी पीटकर घायल कर दिया था। पुलिस ने मामले में नौ नामजद और तीन से चार अज्ञात आरोपियों पर केस किया है। मुख्य आरोपित विक्रम सिंह ठाकुर (41), आजाद ठाकुर (36), इस्लाम खान (37), सुशील कुमार सोनी (36), अनीस खान (28), फरीम खान (22), अभिषेक रैकवार (18) और अरबाज खान (19) गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सभी बरौदिया नौनागिर निवासी हैं। फरार आरोपित कोमल सिंह ठाकुर समेत अन्य की तलाश की जा रही है।

    इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा कि ‘सीधी में भाजपा विधायक केदार शुक्ला के प्रतिनिधि प्रवेश ने आदिवासी युवक पर पेशाब किया था, अब खुरई में मंत्री भूपेंद्र सिंह के प्रतिनिधि ने परिजन के साथ मिलकर दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। अपराधियों को भाजपा का संरक्षण प्राप्त है। हत्याकांड के आरोपित कोमल सिंह ठाकुर निवासी बरोदिया नौनगर को खुरई कृषि उपज मंडी में अपना प्रतिनिधि नियुक्त कराया था। दो साल पहले भूपेंद्र सिंह ने मंडी सचिव को पत्र लिखा था।

    इससे पहले शनिवार को दिग्विजय सिंह ने घटना पर ट्वीट कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने लिखा था कि ‘सागर में भाजपा का अनुसूचित जाति व अनुसूचित जन जाति के गरीब लोगों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। संत रविदास जी महाराज का मंदिर बनाने से इन गरीबों का भला नहीं होगा। इन्हें अधिकार देना पड़ेगा। मैं स्वयं रक्षा बंधन पर इस परिवार से मिलने जाऊंगा। दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।

    रविदास के भक्तों पर जुल्म चरम सीमा परः मायावती
    उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने भी शनिवार को मध्यप्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। उन्होंने ट्वीट किया था कि ‘हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश के सागर जिले में संत गुरु रविदास जी का स्मारक बनाने की नींव बड़े तामझाम से रखी। उसी क्षेत्र में उनके भक्तों के साथ जुल्म-ज्यादती चरम सीमा पर है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले- भारत की बेटियां दे रहीं अनंत समझे जाने वाले अंतरिक्ष को भी चुनौती
    Next Article बाबूलाल मरांडी ने जामताड़ा में कार्यकर्ताओं संग सुनी पीएम के मन की बात
    admin

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version