Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, April 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»उतार चढ़ाव के बीच शेयर बाजार ने बनाया मजबूती का नया रिकॉर्ड, ब्रॉडर मार्केट में बिकवाली का दबाव
    बिजनेस

    उतार चढ़ाव के बीच शेयर बाजार ने बनाया मजबूती का नया रिकॉर्ड, ब्रॉडर मार्केट में बिकवाली का दबाव

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 29, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – बाजार की मजबूती के बावजूद निवेशकों को 31 हजार करोड़ का नुकसान

    नई दिल्ली। पूरे दिन चले उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू शेयर बाजार ने आज एक बार फिर मजबूती का नया रिकॉर्ड बना दिया। आज के कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी ऑल टाइम हाई लेवल का रिकॉर्ड बनाने के साथ ही ऑल टाइम हाई क्लोजिंग का रिकॉर्ड बनाने में भी सफल रहे। हालांकि मजबूती के नए शिखर पर पहुंचने के बाद बिकवाली का दबाव बनने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक ऊपरी स्तर से फिसल गए। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.43 प्रतिशत और निफ्टी 0.40 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए।

    दिनभर के कारोबार के दौरान आज आईटी, ऑयल एंड गैस, टेलीकॉम और एफएमसीजी सेक्टर में लगातार खरीदारी होती रही। दूसरी ओर मेटल, पावर, कमोडिटी और इंडस्ट्रियल सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव बना रहा। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार बिकवाली होती रही, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

    आज बाजार में आई मजबूती के बावजूद छोटे और मझोले शेयरों में हुई बिकवाली के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 462.72 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 463.03 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 31 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

    दिनभर के कारोबार में आज बीएसई में 4,047 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,426 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,522 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 99 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,362 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 715 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,647 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 19 शेयर बढ़त के साथ और 11 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 29 शेयर हरे निशान में और 21 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 37 अंक की मामूली बढ़त के साथ 81,822.56 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से इस सूचकांक ने रफ्तार पकड़ ली। दोपहर 2 बजे तक खरीदारी जारी रहने के कारण इस सूचकांक में लगातार तेजी बनी रही। इसके बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण ये सूचकांक 102.78 अंक की कमजोरी के साथ 81,682.78 अंक तक लुढ़क गया। इस गिरावट के बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर दिखाया और चौतरफा लिवाली करके इस सूचकांक को 500.27 अंक की मजबूती के साथ अभी तक के सर्वोच्च स्तर 82,285.83 अंक तक पहुंचा दिया। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 349.05 अंक की बढ़त के साथ 82,134.61 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    सेंसेक्स के विपरीत एनएसई के निफ्टी ने आज 17.05 अंक की कमजोरी के साथ 25,035.30 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही लिवाली शुरू हो जाने के कारण इस सूचकांक ने थोड़ी ही देर में रिकवरी करके हरे निशान में अपनी जगह बना ली। हालांकि दोपहर 2 बजे के बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से इस सूचकांक की चाल में भी गिरावट आई। बिकवाली के दबाव में ये सूचकांक 53.85 अंक की कमजोरी के साथ 24,998.50 अंक तक लुढ़क भी गया। इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर इस सूचकांक ने 140.55 अंक की तेजी के साथ 25,192.90 अंक के स्तर तक पहुंच कर लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई का नया रिकार्ड बनाने में सफलता हासिल की। पूरे दिन के कारोबार के बाद निफ्टी ऊपरी स्तर से थोड़ा नीचे गिर कर 99.60 अंक की मजबूती के साथ ऑल टाइम हाई क्लोजिंग का रिकॉर्ड बनाते हुए 25,151.95 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    दिनभर हुई खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से टाटा मोटर्स 4.38 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 2.46 प्रतिशत, बीपीसीएल 2.38 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.37 प्रतिशत और ब्रिटानिया 2.25 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर ग्रासिम इंडस्ट्रीज 1.45 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.44 प्रतिशत, जेएसडब्ल्यू स्टील 1.01 प्रतिशत, डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेट्रीज 0.97 प्रतिशत और कोटक महिंद्रा 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईएफएससी सूचकांकों पर सूचीबद्ध कंपनियों के लिए कारोबार में न्यूनतम शेयरों की मात्रा घटकर हुई 10 फीसदी
    Next Article साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य ने अपनी दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक

      April 20, 2026

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट

      April 20, 2026

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

      April 20, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • खूंटी में गहराया जल संकट, तजना नदी का जलस्तर घटने से साढ़े चार हजार घरों की जलापूर्ति ठप
      • केजरीवाल के नए बंगले को लेकर भाजपा का तंज- पार्टी का नाम बदल कर रख देना चाहिए आलीशान आदमी पार्टी
      • नेपाल: हिरासत में दलित युवक की मौत पर भड़का आक्रोश, सत्ताधारी दल के 5 सांसद बैठे धरने पर
      • सासाराम: 26 एकड़ पैतृक जमीन पर जालसाजी, न्याय के लिए भटक रही बुजुर्ग महिला
      • स्कॉर्पियो और बुलेट में टक्कर, सांसद प्रतिनिधि के इंजीनियर पुत्र की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version