Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»नालंदा में डायरिया का प्रकोप भयावह, पांच नए मामले फिर मिले
    राज्य

    नालंदा में डायरिया का प्रकोप भयावह, पांच नए मामले फिर मिले

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बिहारशरीफ। नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड में भी डायरिया के मरीज मिलने शुरू हो गए हैं। शनिवार को 5 नए मरीज मिले हैं। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोनावां में कार्यरत एएनएम मीना कुमारी ने बताया कि मुसहरी पश्चिम क्षेत्र में पांच मरीज डायरिया से प्रभावित पाए गए हैं। इनमें बिपीन (28), शिवरानी (17), सत्यम (10), अमरजीत (07) और राधा रानी (02) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी मरीज मांझी परिवार से हैं।

    प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरनौत के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि मेडिकल टीम ने ऑन स्पॉट जाकर प्राथमिक उपचार प्रदान किया। मरीजों की स्थिति नियंत्रण में है। टीम में डॉ. अनिरुद्ध प्रसाद, विश्व स्वास्थ्य संगठन के ब्लॉक मॉनिटर राजीव रंजन, मनोज कुमार समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

    उन्होंने आम जनता से अपील की है कि स्वच्छता का ध्यान रखें और किसी भी प्रकार की बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।डायरिया के मामलों में अचानक वृद्धि ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इस समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने इलाके में जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है ताकि लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया जा सके और डायरिया जैसी बीमारियों से बचाव किया जा सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडीजीपी अनुराग गुप्ता पहुंचे रिम्स, अधिकारियों से ली घटना की जानकारी
    Next Article दो साल के भीतर गरीबी दूर करेंगे : प्रशांत किशोर
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा

      May 18, 2025

      शरद पवार ने कहा- मैंने पीएमएलए संशोधनों का विरोध किया था

      May 18, 2025

      हैदराबाद को दहलाने की कोशिश नाकाम, दाे गिरफ्तार

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version