Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, April 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हमारी सरकार बनने के अगले ही दिन से पीछे पड़ गयी केंद्र सरकार, साजिश कर जेल भेजा: हेमंत
    Top Story

    हमारी सरकार बनने के अगले ही दिन से पीछे पड़ गयी केंद्र सरकार, साजिश कर जेल भेजा: हेमंत

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 28, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उनको झारखंड का हर अल्पसंख्यक घुसपैठी लगता है: हेमंत
    असम और मध्यप्रदेश के नेता को यहां बुला कर आपसी विष वमन करा रहे हैं
    आजाद सिपाही संवाददाता
    गम्हरिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को सरायकेला में केंद्र सरकार और भाजपा पर जम कर निशाना साधा। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों के खाते में राशि हस्तांतरण के लिए आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों को झारखंड का हर अल्पसंख्यक बांग्लादेशी घुसपैठी नजर आता है। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछले पांच महीने से राज्य को अशांत करने के लिए असम और मध्यप्रदेश से नेताओं को बुला कर साजिश रच रही है। यहां घुसपैठ के मुद्दे को हवा देकर सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ रही है। हमारी सरकार बनते ही हर घंटे उसे गिराने में जुटी रही। मुझे हर समय खदेड़ने का प्रयास किया। जब वह थक गयी, तो हमें षडयंत्र के तहत जेल भेज दिया। ऐसा ही काम वह हर उस राज्य में कर रही है, जहां की सरकार उसकी बात नहीं मानती। उन्होंने कहा कि भाजपा धनबल और सरकारी एजेंसियों के बल पर चुनी हुई सरकारों को अशांत करने में जुटी रहती है। उसने कई लोगों को जेल में डाला।
    हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार गरीब-गुरबों पर ध्यान देती है, उनका कर्ज माफ करती है, जबकि केंद्र सरकार अपने पूंजीपति मित्रों के लिए नीतियां बनाती है, उनका अरबों का कर्ज माफ करती है। हमने गरीबों का बिजली बिल माफ करने का फैसला किया है, तो उनके पेट में दर्द हो रहा है। उन्हें तो केवल हिंदू- मुस्लिम करना है। बेरोजगारी भत्ता को लेकर उठते सवाल पर मुख्यमंत्री ने मंच से विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जाकर ब्लॉक में पता करें कि राज्य के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है या नहीं। विपक्ष के लोग तरह- तरह के षडयंत्र और साजिश रच कर सरकार को परेशान कर रहे हैं। आजकल नया नेता और नया कैंडिडेट कैसी-कैसी रोटी सेंक रहे हैं, यह राज्य की जनता देख रही है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक रूप से जब नहीं सफल हो पाते हैं, तो तरह- तरह के हथकंडे अपना कर सरकार को परेशान करते हैं।

    हेमंत सोरेन ने कहा कि वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो, पोटो हो के वंशज हर जुल्म और सितम को सहने के लिए तैयार हैं। हमारे राज्य से देश का खजाना चलता है। हमारी संपदा का दोहन होता है। हमारी सरकार बनने के बाद हमने जब एक लाख 26 हजार करोड़ के बकाये की मांग की, तो हमें जेल में डाल दिया गया, ताकि पैसे न देने पड़ें। मगर हम झारखंडी अपना हक और अधिकार लेना जानते हैं। आने वाले समय में यहां की खनिज संपदा निकालने वाली कंपनियों से सारा हिसाब लिया जायेगा। जो कंपनियों यहां खनन कर रही हैं, उसमें 75 फीसदी झारखंडियों को नौकरी देने का कानून हमारी सरकार ने बनाया है। जो कंपनी झारखंडियों को नौकरी नहीं देगी, उसे हम खनन नहीं करने देंगे। केंद्र सरकार ने तो सारी सरकारी नियुक्तियां बंद कर दी हैं। बैंक, रेलवे सहित सारे केंद्रीय संस्थानों में नौकरी बंद है। जबकि हम लगातार झारखंडियों को नौकरी दे रहे हैं। अभी अभी उत्पाद पुलिस की बहाली हुई है। केंद्र ने तो उलटे युवाओं की नौकरी में हकमारी कर दी है। अब युवाओं को मात्र चार साल के लिए नौकरी दी जा रही है। हमारी सरकार ने युवाओं को चिंता की है। अग्निवीरों के शहीद होने पर उनके आश्रितों को पुलिस के समान सरकारी सुविधा दी जायेगी। इसका कानून हमने बना दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने अरबपति मित्रों का ऋण तो केंद्र सरकार माफ कर देती है, लेकिन हमारे किसान भाइयों का कर्ज माफ नहीं होता। हमारी सरकार ने किसानों के दो लाख तक के कर्ज को माफ करने का निर्णय लिया है। हमारी सरकार बिजली बिल माफ करने जा रही है। हमने यह भी निर्णय लिया है कि जो गरीब हैं, इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आते हैं, अगर उनके यहां बिजली बिल बकाया है, तो हम माफ कर देंगे।

    हेमंत सोरेन ने कहा कि हमने राज्य से डबल इंजन की सरकार को छीन कर सरकार बनायी। 2019 में सरकार बनते ही राज्य की जनता ने कोरोना त्रासदी के दौर को झेला। उस दौर में हमारी सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी। सीमित संसाधनों के बीच हमारी सरकार ने राज्य की जनता को बचाने का काम किया। लाखों नौकरियां चली गयीं। पूरा देश त्राहिमाम कर रहा था, मगर हमारी सरकार ने देश के कोने- कोने में फैले झारखंडी मजदूरों को हवाई जहाज से लाने का काम किया। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने देश की जनता को सपना दिखाया था कि हवाई चप्पल वालों को भी हवाई जहाज से घुमाया जायेगा, मगर उनके कार्यकाल में देश में भुखमरी की स्थिति आ गया। गरीब मजदूरों को उनके हाल पर छोड़ दिया।

    सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने दो दिवसीय आदिवासी महोत्सव का आयोजन करके दिखा दिया कि हमारी सरकार आदिवासियों की हितैषी है, भाजपा नहीं। भाजपा के नेता तो विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं और बधाई देने की भी जहमत नहीं जुटा पाते। हमारी सरकार ने गांव- गांव सरकारी पदाधिकारियों को भेज कर उनकी समस्याओं को सुलझाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 20 साल तक राज्य में शासन किया और इस दौरान 15 लाख लोगों को पेंशन दी गयी। हमारी गठबंधन की सरकार ने मात्र साढ़े चार साल में 40 लाख लोगों को पेंशन के लाभ से जोड़ा है। खासकर महिलाओं के लिए हमारी सरकार जन्म से लेकर जीवन के भरण- पोषण तक की योजना चला रही है। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना के जरिये राज्य की सभी महिलाएं खुशहाल होने जा रही हैं। इस योजना का लाभ पाने के लिए किसी को ब्लॉक का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है। उनके घर भेज कर हम फार्म भरवा रहे हैं और लाभ दे रहे हैं। अभी तक 48 लाख मां-बहहोंने फार्म भर दिया है। उनके खाते में पैसा जाना शुरू हो गया है। उन्होंने वादा किया कि हमारी सरकार यदि फिर से सत्ता में आती है, तो राज्य के हर परिवार में एक लाख रुपये प्रतिमाह दिये जायेंगे। ऐसा पिछली किसी भी सरकार ने नहीं किया।

    इनकी रही उपस्थिति
    इस अवसर पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री बेबी देवी, सांसद जोबा मांझी, विधायक दशरथ गागराई, विधायक निरल पूर्ति, विधायक सविता महतो, विधायक मंगल कालिंदी, विधायक रामदास सोरेन, विधायक समीर कुमार मोहंती, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक संजीव सरदार, विधायक सुखराम उरांव, विधायक सोनाराम सिंकू सहित जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

    कोल्हान की छह लाख से अधिक महिलाओं को मिली राशि
    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कोल्हान प्रमंडल की छह लाख से अधिक महिलाओं के खातों में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत एक-एक हजार रुपये की राशि भेजी। उन्होंने कहा कि पिछले 15 से 20 दिनों के अंदर राज्य की लगभग 48 लाख महिलाओं को इस योजना के लाभ से आच्छादित किये जाने के लक्ष्य के साथ वह आगे बढ़ रहे हैं। आने वाले दोनों में जिस बेटी-बहन की उम्र 21 साल हो जायेगी, स्वत: इस योजना से जुड़ जायेंगी। उन्होंने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत सम्मान राशि का हस्तांतरण कार्यक्रम पिछले दिनों संताल परगना में भी आयोजित किया गया था। उस कार्यक्रम में उपस्थित हजारों महिलाओं की भीड़ तथा उनके चेहरे की खुशी देखकर काफी अच्छा महसूस हुआ। भारी बारिश के बाद भी कार्यक्रम में शिरकत कर रही महिलाओं की खुशी, उत्साह, उमंग देखते बन रही थी।

    भाजपा को धन्यवाद कि उसने हमें बब्बर शेर दिया: बन्ना गुप्ता
    समारोह में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने हेमंत सोरेन को जेल भेजने के लिए भाजपा को धन्यवाद देते हुए कहा कि हेमंत सोरेन जेल जाने से पहले शेर थे, लेकिन बाहर निकलने के बाद वह बब्बर शेर बन गये हैं। इतना ही नहीं, भाजपा ने हमें कल्पना सोरेन के रूप में एक शेरनी भी दे दी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजुकरबर्ग ने कहा, व्हाइट हाउस ने कोविड महामारी के दौरान फेसबुक पर डाला था दबाव
    Next Article चंपाई सोरेन ने झामुमो की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा, शिबू सोरेन को पत्र लिखकर बतायी वजह
    shivam kumar

      Related Posts

      JTET परीक्षा में बड़ी लापरवाही: रांची और बोकारो के दो केंद्रों की परीक्षा रद्द, प्रश्न पत्र की कमी और गलत वितरण बना कारण

      April 26, 2026

      मिहिजाम में टेंट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

      April 26, 2026

      आतिशबाजी की चिंगारी से स्कॉर्पियो में लगी आग, बाल-बाल बचे बाराती

      April 26, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • JTET परीक्षा में बड़ी लापरवाही: रांची और बोकारो के दो केंद्रों की परीक्षा रद्द, प्रश्न पत्र की कमी और गलत वितरण बना कारण
      • नवादा में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी घायल, डॉक्टर हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार
      • दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा: टेक-ऑफ के दौरान स्विस एयर के इंजन में लगी आग, 6 यात्री घायल
      • मन की बात : तमिलनाडु के कलपक्कम में परमाणु ऊर्जा से जुड़ी उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों की सराहना की
      • काठमांडू विश्व के प्रदूषित शहरों में दूसरे स्थान पर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version