Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»भारतीय कंपनियों को वैश्विक ही नहीं, आपसी सहयोग की भी जरूरत: गोयल
    बिजनेस

    भारतीय कंपनियों को वैश्विक ही नहीं, आपसी सहयोग की भी जरूरत: गोयल

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्‍ली। केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को घरेलू कंपनियों से एक-दूसरे का समर्थन करने और समान खरीदने का आह्वान किया। इससे उन्हें दीर्घावधि में लाभ होगा तथा वैश्विक महामारी जैसी किसी भी बाधा से सुरक्षा मिलेगी। वाणिज्‍य मंत्री ने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    वाणिज्‍य मंत्री ने भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राउंडटेबल ‘विकसित भारत-भारत विनिर्माण नेतृत्व मंच’ को ऑनलाइन संबोधित करते हुए यह बात कही। गोयल ने भारतीय उद्योग जगत को देश में हाल ही में स्वीकृत 12 औद्योगिक शहरों (टाउनशिप) में कारोबारी अवसर तलाशने का सुझाव भी दिया, क्योंकि इससे विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा।

    गोयल ने उद्योग जगत के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें भारत को एक ब्रांड बनाने की जरूरत है। हमें एक-दूसरे का समर्थन करने की आवश्‍यकता है। उद्योग जगत को न केवल अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ, बल्कि एक-दूसरे के साथ भी भागीदार बनने की जरूरत है। आप सभी को एक-दूसरे का समर्थन करने की जरूरत है। मंत्री ने कहा कि देश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) तेज गति से बढ़ रहा है लेकिन विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि एक स्तर पर ही बनी हुई है।

    गोयल ने कहा कि जीडीपी में इस क्षेत्र का योगदान करीब 15-16 फीसदी है। यह प्रवृत्ति पिछले 20 साल से बनी हुई है, जिसका अर्थ है कि सकल घरेलू उत्पाद तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन विनिर्माण उसी स्तर पर बरकरार है। उन्होंने कहा कि एक और अच्छी बात है कि यह स्तर कायम है लेकिन दूसरी ओर 1.4 अरब की आबादी वाले देश में जहां युवा पुरुष तथा महिलाएं प्रतिभा और कौशल के साथ कॉलेज से निकल रहे हैं, ऐसे में लगता है कि भारत और बेहतर कर सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहिला अपराधों के खिलाफ अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी​ : राजनाथ
    Next Article सिंगापुर एयरलाइंस को विलय के लिए केंद्र सरकार से मिली एफडीआई की मंजूरी
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में लुढ़का सोना, चांदी की बढ़ी चमक

      June 8, 2025

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      June 5, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version