Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से लिया संन्यास
    स्पोर्ट्स

    भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से लिया संन्यास

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारत के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 38 वर्षीय शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर अपने संन्यास की घोषणा की।

    धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, “मैं एक ऐसे मुकाम पर खड़ा हूं, जहां जब मैं पीछे देखता हूं, तो मुझे केवल यादें और एक नया जीवन दिखाई देता है। भारत के लिए खेलना हमेशा से मेरा सपना था और मुझे इसे जीने का मौका मिला। मैं इसके लिए बहुत से लोगों का शुक्रगुजार हूं। सबसे पहले, मेरा परिवार, मेरे बचपन के कोच और फिर मेरी टीम जिसके साथ मैंने इतने सालों तक खेला। मुझे एक नया परिवार, शोहरत और प्यार मिला। लेकिन कहा जाता है कि आगे बढ़ने के लिए आपको पन्ने पलटने की जरूरत होती है।”

    उन्होंने कहा, “मैं अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर रहा हूं। अपने क्रिकेट के सफर को अलविदा कहते हुए, मेरे दिल में शांति है। मैंने अपने देश के लिए बहुत खेला है। मैं खुद से यही कहता हूं कि आपको अपने देश के लिए दोबारा नहीं खेलने पर दुखी होने की जरूरत नहीं है, बल्कि खुश रहें कि आपको ऐसा करने का मौका मिला।”

    अपने शानदार करियर में, धवन ने सभी प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन वनडे उनका पसंदीदा प्रारुप था। 167 मैचों में, बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने शानदार प्रदर्शन किया और 44.1 की औसत से 6,793 रन बनाए, जिसमें 17 शतक और 39 अर्द्धशतक शामिल हैं।

    क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में, जहां उन्होंने मुरली विजय के साथ यादगार साझेदारियां कीं, धवन ने 34 मैचों में 40.6 की औसत से 2,315 रन बनाए। उनके टेस्ट करियर में सात शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं।

    टी20आई प्रारूप में, धवन ने 68 मैच खेले और 27.9 की औसत से 1,759 रन बनाए, जिसमें 11 अर्द्धशतक शामिल हैं।

    घरेलू सर्किट में, धवन ने 122 प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच खेले और 44.26 की औसत से 8,499 रन बनाए, जिसमें 25 शतक और 29 अर्द्धशतक शामिल हैं। लिस्ट ए में, धवन ने 302 मैच खेले और 43.90 की औसत से 12,074 रन बनाए। उनके उल्लेखनीय आँकड़े 30 शतक और 67 अर्धशतकों से और भी जगमगाते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप: सूर्य शेखर ने बढ़त बनाई, 11 वर्षीय माधवेंद्र ने जीएम विग्नेश को पीछे छोड़ा
    Next Article मुख्यमंत्री पहुंचे पूर्णिया, एयरपोर्ट निर्माण को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक
    shivam kumar

      Related Posts

      युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

      May 3, 2026

      थॉमस कप के सेमीफाइनल में हार के बाद भारत को कांस्य पदक, बीएआई ने बताया बड़ी उपलब्धि

      May 3, 2026

      आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे

      April 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देवघर: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
      • बरगी की जल-समाधि: जब नियमों को रद्दी में फेंका गया, तब कोख से लिपटी मौत बाहर आयी
      • युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत
      • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 2.0 लॉन्च, बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के लिए नए दिशानिर्देश जारी
      • पलामू में NEET UG परीक्षा केंद्र पर हंगामा, प्रश्न-पत्र एक घंटे देरी से मिलने का आरोप
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version