Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपाल के प्रधानमंत्री ओली की भारत यात्रा की तैयारी, विदेश मंत्री आज से भारत दौरे पर
    दुनिया

    नेपाल के प्रधानमंत्री ओली की भारत यात्रा की तैयारी, विदेश मंत्री आज से भारत दौरे पर

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सितम्बर के पहले हफ्ते में भारत यात्रा की तैयारी की जा रही है। चौथी बार प्रधानमंत्री बनने पर अपने पहले विदेश भ्रमण के लिए उन्होंने भारत जाने की इच्छा जताई है।

    हाल ही में भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अपने नेपाल दौरे के क्रम में प्रधानमंत्री ओली से मुलाकात कर उन्हें भारतीय प्रधानमंत्री की तरफ से भ्रमण का औपचारिक पत्र दिया था। इसके बाद से ही ओली के दिल्ली दौरे को लेकर तैयारियां शुरू की गई हैं। हालांकि पहले उनका भ्रमण थाइलैंड के बैंकक में 4-6 सितम्बर तक तय था जहां उन्हें बिमस्टेक देशों के शिखर सम्मेलन में शामिल होने जाना था।

    प्रधानमंत्री ओली की यहीं बैंकॉक में ही भारत के प्रधानमंत्री के साथ साइडलाइन मुलाकात तय थी। लेकिन थाईलैंड में हाल ही में हुए सत्ता परिवर्तन और बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद बैंकॉक में होने वाले बिमस्टेक सम्मेलन के स्थगित होने की पूरी संभावना है। नेपाल की तरफ से इसी तारीख में ओली के भारत भ्रमण का आग्रह किया गया है। जिसे भारत के तरफ से भी सकारात्मक जवाब मिलने की जानकारी दी गई है। इसलिए सितम्बर के पहले हफ्ते में ही ओली का भारत दौरा करने की पूरी संभावना है।

    विदेश मंत्री का दौरा आज से
    नेपाल की विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा रविवार से पांच दिनों के भारत दौरे पर दिल्ली के लिए रवाना हो रही हैं। सोमवार को हैदराबाद हाउस में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ उनकी मुलाकात तय है। डॉ. राणा ने बताया कि भारतीय विदेश मंत्री से मुलाकात के दौरान आपसी द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होने के साथ प्रधानमंत्री ओली के संभावित भारत भ्रमण को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

    अपने भारत दौरे के क्रम में डॉ. आरजू राणा के भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की पूरी संभावना है। हालांकि अब तक समय निश्चित नहीं हुआ है लेकिन दिल्ली पहुंचने के बाद समय मिलने की आशा है। विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा ने बताया कि सोमवार को ही वो भाजपा के विदेश विभाग के इंचार्ज डॉ. विजय चौथाईवाले से भी मिलने उनके घर जाने वाली हैं जहां वो चौथाईवाले को राखी बांधेंगी।

    उन्होंने कहा कि तीन वर्ष पूर्व जब चौथाईवाले नेपाल में थे तो संयोग से रक्षाबंधन का ही दिन था और वो तत्कालीन प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउवा से मिलने जब वहां पहुंचे थे तो उन्होंने चौथाईवाले को राखी बांधी थी। डॉ. राणा का कहना है कि तीन वर्ष बाद फिर से यह संयोग है कि रक्षाबंधन के दिन वो दिल्ली में होंगी और फिर से राखी बांधने का उनको अवसर मिल रहा है। इसके अलावा डॉ. राणा का दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में तीन दिन तक उपचार भी होने वाला है। उनका इसी वर्ष हाइपर थाइराइड का ऑपरेशन हुआ था जिसके बाद वो फॉलो अप के लिए जाने वाली हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कोलकाता के रास्ते दिल्ली पहुंचे चंपाई सोरेन, प्रदेश की राजनीति में भूचाल
    Next Article रूस में 7.0 तीव्रता वाले भूकंप के बाद फटा ज्वालामुखी, सुनामी का भी खतरा
    shivam kumar

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version