Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सावन की अंतिम सोमवारी को बाबा आम्रेश्वर धाम में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़
    Jharkhand Top News

    सावन की अंतिम सोमवारी को बाबा आम्रेश्वर धाम में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 4, 2025Updated:August 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। भगवान भोलनाथ के सबसे प्रिय और पवित्र सावन महीने की अंतिम सोमवारी को बाबा आम्रेश्वर धाम सहित अन्य शिवालयों में भगवान आशुतोष के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए हजारों भक्तों का सैलाब उमड पड़ा। रात से ही तजना नदी पर स्नान करने और वहां का पवित्र जल लेने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रात भर पूरा क्षेत्र बोल बम, हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा। जलार्पण के लिए मंदिर परिसर में आधी रात के बाद ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगने लगी थी। लोगों को घंटों कतार में लग कर अपनी बारी को इंतजार भक्तों को करना पड़ा। खूंटी, तोरपा, कर्रा, भरनो, बसिया, सिमडेगा, मुरहू सहित अन्य जगहों के हजारों श्रद्धालु कांवर लेकर पैदल पांव ही बाबा आम्रेेश्वर धाम पहुंचे। तड़के तीन बजे जैसे ही मुख्य मंदिर और अन्य मंदिरों के पट खुले, पूरा वातावरण बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान घंटों कतार में खड़े भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मंदिर परिसर में शांति और सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस के जवान और प्रबंध समिति के सदस्य व्यवस्था को संभालते हुए भक्तों को कतारबद्ध मंदिर में प्रवेश कराते रहे। बोल बम तथा हर हर महादेव के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। इस दौरान पुलिस प्रशासन के साथ ही बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के अधिकारी व सदस्य भी दिन भर सक्रिय रहे। पूजा अर्चना के बाद दूरदराज क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने धाम परिसर में लगे श्रावणी मेला का आनंद उठाया। मेला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

    साथ ही दंडाधिकारियों के साथ काफी संख्या में महिला और पुरुष बल के जवानों की तैनाती की गई है। मेले में लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कई सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। जलाभिषेक के लिए आनेवाले भक्तों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसे ध्यान में रख बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के अध्यक्ष लाल ज्ञानेंद्रनाथ शाहदेव और महामंत्री मनोज कुमार, सत्यजीत कुंडू सहित समिति के अन्य सदस्य पूरे दिन धाम परिसर में मौजूद रहकर व्यवस्था की निगरानी करते रहे। पूजा-अर्चना और जलार्पण के बाद लोगों ने धाम परिसर में लगे श्रावणी मेले का लुत्फ उठाया। झूला और अन्य मनोरंजन के साधन बच्चों कें लिए विशेष आकर्षण के केंद्र रहे।

    नागेश्वर धाम सहित अन्य शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़

    सावन माह की अंतिम सोमवारी को शहर के पुरातन महादेव मंडा, नामकों के बूचा महोदव, पिपराटोली शिवालय, तोरपा के बाबा नागेश्वर धाम, जरिया महादेव टोली धाम, बिकुवादाग शिवालय सहित जिले के सहित अन्य शिवालयों में भी जलाभिषेक व पूजन अर्चन के लिए सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारायण सिंह का निधन
    Next Article पीवीयूएनएल ट्रांसमिशन लाइन का कटिया ग्रिड से सफल रीचार्ज
    shivam kumar

      Related Posts

      शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड के राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने जताया शोक

      August 4, 2025

      दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर कोड़ा दंपती ने जताया शोक

      August 4, 2025

      दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर समाहरणालय में शोकसभा आयोजित

      August 4, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड के राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने जताया शोक
      • दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर कोड़ा दंपती ने जताया शोक
      • दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर समाहरणालय में शोकसभा आयोजित
      • झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
      • झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस, तीन दिन का राजकीय शोक घोषित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version