Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»बारिश से दो मकान की दीवार गिरी, मुआवजे की मांग तेज
    Jharkhand Top News

    बारिश से दो मकान की दीवार गिरी, मुआवजे की मांग तेज

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर स्थित कुम्हार पाड़ा में गुरुवार को भारी बारिश के कारण दो कच्चे मकानों की दीवारें अचानक ढह गईं। हादसे में किसी की जान तो नहीं गई, लेकिन घरों में रह रहे परिवारों को हल्की चोटें आईं और उनका काफी सामान नष्ट हो गया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और पीड़ित परिवार प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

    घटना की जानकारी के अनुसार, बारिश के कारण राजेश तामान और भगत दास के कच्चे मकानों की दीवारें भरभराकर गिर गईं। घटना के समय घर के सदस्य अंदर ही मौजूद थे, लेकिन समय रहते बाहर निकल जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, दीवार गिरने से घर के कई जरूरी सामान मलबे में दब गए और खराब हो गए। दोनों परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं और अब उनके पास सिर छुपाने तक की जगह नहीं बची है।

    हादसे के बाद पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मदद की अपील की है। उनका कहना है कि लगातार हो रही बारिश से उनके घर पहले ही कमजोर हो गए थे, लेकिन किसी तरह गुजर-बसर कर रहे थे। अब पूरी तरह से बेघर हो जाने के बाद वे बेहद मुश्किल स्थिति में पहुंच गए हैं और तत्काल सहायता की जरूरत है।

    स्थानीय समाजसेवी रतन सोनकर ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दोनों ही परिवार बेहद गरीब हैं और इन्हें प्रशासन की ओर से अविलंब मुआवजा मिलना चाहिए। साथ ही इनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान भी स्वीकृत किया जाना चाहिए। फिलहाल दोनों परिवारों को पड़ोसियों ने अस्थायी रूप से शरण दी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड विधानसभा : मांडू विधायक अपनी मांगों को लेकर सदन के बाहर धरने पर बैठे
    Next Article राष्ट्रीय लोक अदालत 13 को, पक्षकारों को भेजा जा रहा है नोटिस
    shivam kumar

      Related Posts

      पश्चिमी सिंहभूम में पारा शिक्षक की हत्या का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

      December 1, 2025

      निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

      December 1, 2025

      लोगों ने सड़क चौड़ीकरण को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

      December 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख, पीएमएनआरएफ से सहायता राशि की घोषणा
      • पश्चिमी सिंहभूम में पारा शिक्षक की हत्या का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
      • निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • लोगों ने सड़क चौड़ीकरण को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
      • भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले वनडे में 17 रन से हराया, कुलदीप ने झटके चार विकेट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version