Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»पूर्वी सिंहभूम जिला में बड़ा नौकरी घोटाला, सैकड़ों युवाओं को बनाया गया बंधक
    Jharkhand Top News

    पूर्वी सिंहभूम जिला में बड़ा नौकरी घोटाला, सैकड़ों युवाओं को बनाया गया बंधक

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 27, 2025Updated:August 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर और घाटशिला से एक बड़े नौकरी घोटाले का मामला सामने आया है। “ग्लेज़ इंडिया”, “राधा इंटरप्राइजेज” और “रॉयल हेल्थ इंडिया” जैसी फर्जी कंपनियों के नेटवर्क ने टाटा और अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर देश के अलग-अलग राज्यों से आए सैकड़ों युवाओं को ठगा और उन्हें जबरन काम पर लगाए रखा।

    बताया जा रहा है कि इन कंपनियों ने बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और अन्य राज्यों से बेरोजगार युवक-युवतियों को बुलाकर 25,000 की मोटी रकम ली और फिर मार्केटिंग का काम सौंप दिया। विरोध करने वालों को जंगलों में ले जाकर पीटा जाता था या कमरों में बंद कर दिया जाता था।

    इन युवाओं को अलग-अलग किराये के घरों में रखा गया था और महीनों तक वे बंधक जैसी स्थिति में काम करने को मजबूर थे। पुलिस की छापेमारी के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

    ग्रामीण एसपी रेशव गर्ग के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी में घाटशिला से करीब 180 युवक और जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित भोला बागान इलाके से 100 युवाओं को रेस्क्यू किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटनास्थल पर करीब 500 से 1000 युवतियां भी मौजूद थीं, लेकिन सभी को फिलहाल रेस्क्यू नहीं किया जा सका है।

    जांच के दौरान पुलिस ने मार्केटिंग कंपनियों से जुड़े करीब 150 लोगों से पूछताछ की। इनमें से कई युवक-युवतियां देवघर जिले के रहने वाले बताए गए हैं। पूछताछ में कुछ युवाओं ने कहा कि वे अपनी मर्जी से नौकरी करने आए हैं, जबकि एक पूर्व कर्मचारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उससे 25,000 लिए गए और घर जाने की बात पर उसकी पिटाई की गई।

    घटना का खुलासा इसी कर्मचारी की शिकायत पर हुआ, जिसके बाद पुलिस ने छोटा गोविंदपुर और घाटशिला के मऊभंडार ओपी क्षेत्र के पांचपांडव इलाके में छापेमारी की।

    फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और इस मामले को अब तक का झारखंड का सबसे बड़ा जॉब स्कैम माना जा रहा है, जिसमें हजारों युवाओं को झांसे में लेकर न केवल आर्थिक ठगी की गई, बल्कि उन्हें बंधक बनाकर शोषण भी किया गया।यह कार्रवाई मंगलवार की देर रात तक जारी था। बुधवार की सुबह पुनः डिटेन किए गए युवक और युवती से पूछताछ जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में मौसम साफ होने से लोगों को मिली राहत
    Next Article किराए के फ्लैट से युवक का सड़ा-गला शव बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, एसीबी ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

      October 14, 2025

      झारखंड में एसआइआर की तैयारी में जुटा चुनाव आयोग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

      October 14, 2025

      चोरी की 22 बाइक के साथ 15 अपराधी गिरफ्तार

      October 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, एसीबी ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार
      • झारखंड में एसआइआर की तैयारी में जुटा चुनाव आयोग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
      • चोरी की 22 बाइक के साथ 15 अपराधी गिरफ्तार
      • बिहार एनडीए की सीट शेयरिंग में छिपे हैं कई सियासी संदेश
      • पाकिस्तान कर रहा है बच्चों के अधिकारों का घोर उल्लंघन : भारत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version