Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»युवक की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या, आरोपित गिरफ्तार
    Top Story

    युवक की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या, आरोपित गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 9, 2025Updated:August 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के धोलाबेड़ा गांव के तालाडीह टोला में शुक्रवार रात महज दो हजार रुपये के लेन-देन के विवाद ने खूनखराबे का रूप ले लिया। गांव के ही सेलाई लूगून उर्फ मटका ने अपने पड़ोसी राम हो उर्फ सुदर्शन की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद भाग रहे आरोपित को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और ग्राम प्रधान के घर के पास खूंटे से बांधकर पुलिस के हवाले कर दिया।

    जानकारी के मुताबिक, सेलाई लूगून उर्फ मटका इस क्षेत्र के लोगों को काम दिलाने के नाम पर बेंगलुरु ले जाता था। वह राम हो उर्फ सुदर्शन को भी बैंगलुरु ले गया था, जहां दोनों ने कुछ महीने तक काम किया, लेकिन राम हो को दो हजार रुपये की मजदूरी नहीं मिली। इसी बकाया को लेकर दोनों के बीच कई दिनों से तनाव चल रहा था।

    ग्रामीणों के अनुसार, पिछले दो-तीन दिनों से दोनों साथ बैठकर खाते-पीते थे। घटना वाले दिन भी दोनों साथ रहे और बाद में सेलाई लूगून के बारदागोड़ा टोला स्थित घर पहुंचे।

    वहीं रुपये को लेकर कहासुनी हुई, जो बढ़ते-बढ़ते हिंसक झगड़े में बदल गई। गुस्से में आकर सेलाई ने घर में रखी कुल्हाड़ी से राम हो के गले पर तीन-चार वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    हत्या के बाद आरोपित भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुगना मुंडा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। राम हो की पत्नी कल्पना हो के बयान पर डुमरिया थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

    थाना प्रभारी ने बताया कि घटना शुक्रवार रात को हुई है और मामले को लेकर आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार
    Next Article घाघीडीह सेंट्रल जेल में बहनों ने अपने कैदी भाईयों को बांधी राखी
    shivam kumar

      Related Posts

      पुलिस मुठभेड़ में मारा गया सूर्या हांसदा

      August 11, 2025

      ग्रामीण विकास मंत्री से मिले बंधु तिर्की

      August 11, 2025

      हाइकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद छवि रंजन ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      August 11, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर-2’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त को देगी दस्तक
      • बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘सन ऑफ सरदार-2’ का जादू, कुल 42 करोड़ रुपये का कारोबार
      • मामूली बढ़त के साथ लिस्ट होने के बाद उछले पार्थ इलेक्ट्रिकल्स के शेयर
      • सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मामूली बढ़त, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version