Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कांग्रेस, सपा, बसपा के पाप का पैसा किसानों की कर्जमाफी में इस्तेमाल कर रहे हैं: CM योगी
    Top Story

    कांग्रेस, सपा, बसपा के पाप का पैसा किसानों की कर्जमाफी में इस्तेमाल कर रहे हैं: CM योगी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीSeptember 6, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार की किसान कर्ज माफी योजना पर सवाल उठाने वाले विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए आज कहा कि सरकार कांग्रेस, सपा और बसपा के पाप के पैसे का इस्तेमाल किसानों की कर्जमाफी में कर रही है।

    उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना में कृषकों को प्रमाण पत्र वितरण के लिए आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा, जो पाप कांग्रेस, सपा, बसपा ने अपने कार्यकाल में किया है, उस भ्रष्टाचार से निकले पाप को हमने रोका। हमने उसी से एक झटके में 36,000 करोड़ रुपये निकाले हैं। वह कांग्रेस, सपा और बसपा के पाप का पैसा था, जो पैसा ये लोग अपनी काली कमाई में लगाते थे, उस पैसे को रोक कर हम किसानों के फसली ऋण का पैसा माफ करने का कार्य कर रहे हैं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रक्षा एवं विदेश नीति की सराहना करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, एक वह समय था जब 2011, 2012, 2013 में पाकिस्तान हमारी सीमा में कई किलोमीटर घुसकर हमारे सैनिकों पर हमला करने का दुस्साहस करता था। चीन 20-20 किलोमीटर घुस जाता था। आज चीन की सेना उस स्थान से आगे नहीं बढ़ सकी और तीन महीने की तनातनी के बाद चीन को अपने कदम वापस खींचने पर मजबूर होना पड़ा।

    उन्होंने कहा, जिन लोगों ने राष्ट्रीय स्वाभिमान को तार तार किया हो, उसे गिरवी रखा हो, राष्ट्र के सम्मान के साथ हमेशा सौदेबाजी की हो, वो लोग आज विकास, सम्मान और सुरक्षा की बात कर रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने 2019 में प्रयाग में लगने वाले अर्द्धकुंभ के लिए 510 करोड़ रुपये की 34 परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद कहा, हमने 2500 करोड़ रुपये की योजनाएं कुंभ के लिए तैयार की हैं… ये स्थाई योजनाएं होंगी और इसके प्रथम चरण में 510 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का आज शिलान्यास किया गया है। हमने प्रयागराज मेला प्राधिकरण के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की है जो हर साल लगने वाले माघ मेला और हर छह एवं 12 साल में लगने वाले कुंभ मेले के आयोजन का काम देखेगा।

    योगी आदित्यनाथ ने कहा, हमने प्रयाग में मेट्रो की भी कार्य योजना तैयार की है। हमने लखनऊ को इलाहाबाद से वायुमार्ग से भी जोड़ने का निर्णय किया है। साथ ही इलाहाबाद को अन्य नगरों से भी वायु मार्ग से जोड़ने का कार्य करेंगे। कुंभ से पहले ही हम इसे सफलतापूर्वक लागू कर इसका संचालन करेंगे। हमारा अनुमान है कि कुंभ में 12 से 15 करोड़ श्रद्धालु यहां आएंगे और उसे सबसे बड़ा संदेश हम स्वच्छता के माध्यम से देने का आपसे से आह्वान करते हैं।

    मुख्यमंत्री ने आगामी कुंभ मेले के लिए एक लोगो और विज्ञापन तैयार कराने की भी बात कही और इसे हर सरकारी कार्यक्रम एवं साहित्य का हिस्सा बनाने का आश्वासन दिया। पिछले कुंभ का दायरा 15-16 किलोमीटर था जिसे इस बार बढ़ाकर 30 किलोमीटर किया जाएगा।

    उल्लेखनीय है कि 80768 किसान लाभार्थी अकेले इलाहाबाद से हैं जिसमें प्रथम चरण में 13156 किसानों को ऋण मोचन के प्रमाण पत्र दिये जा रहे हैं। आज यहां मुख्यमंत्री ने 11,500 किसानों को ऋण मोचन प्रमाणपत्र वितरिए किए।

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, सांसद श्यामा चरण गुप्त और भाजपा के कई विधायक एवं वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराम रहीम ने कैसे खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य- जानकर आंखें फटी की फटी रह जाएंगी!
    Next Article पहले दिन ही आई लखनऊ मेट्रो में खराबी, पैसेंजर्स को इमरजेंसी गेट से निकलना पड़ा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    टेंडर घोटाले में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम 2 साल बाद हुए रिहा, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    May 14, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट ने पुलिस व जेल हिरासत में मौत-रेप मामलों में न्यायिक जांच अनिवार्य की

    May 14, 2026

    आंधी पानी से भारी तबाही, पेड़ गिरने से दो की मौत

    May 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • टेंडर घोटाले में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम 2 साल बाद हुए रिहा, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
    • झारखंड हाईकोर्ट ने पुलिस व जेल हिरासत में मौत-रेप मामलों में न्यायिक जांच अनिवार्य की
    • मुख्यमंत्री ने 307 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले-केवल रोजगार का दस्तावेज नहीं बल्कि सेवा का संकल्प है
    • आंधी पानी से भारी तबाही, पेड़ गिरने से दो की मौत
    • घर पर गिरा पेड़, महिला की मौत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version