Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हजारीबाग से गिरफ्तार तौफीर की निशानदेही पर मिली 12 एके47 
    Top Story

    हजारीबाग से गिरफ्तार तौफीर की निशानदेही पर मिली 12 एके47 

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 29, 2018Updated:September 29, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची/मुंगेर। मुंगेर में एक बार फिर पुलिस ने एके 47 रायफल का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने बरदह और तौफीर गांव के बीच बहियार में स्थित एक कुएं से 12 एके 47 रायफल बरामद किया है। पुलिस को यह कामयाबी हजारीबाग से तौफीर आलम की गिरफ्तारी के बाद मिली। उसकी निशानदेही पर एसपी बाबू राम के नेतृत्व में एएसपी अभियान राणा नवीन सिंह और एएसपी हरिशंकर ने रात भर छापामारी कर 12 एके 47 रायफल बरामद कर लिया।

    एके 47 की बरामदगी की पुष्टि करते हुए एसपी बाबू राम ने कहा कि 29 अगस्त को मोहम्मद इमरान को जमालपुर पुलिस ने तीन एके 47 रायफल के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद से पुलिस तस्करी को लेकर लाए गए एके 47 रायफल की बरामदगी को लेकर लगातार छापामारी कर रही थी।

    बाद में मोहम्मद शमशेर और इमरान की बहन रिजवाना  को पुलिस ने तीन एके 47 रायफल के साथ बरदह गांव से गिरफ्तार किया था। जबलपुर आर्डिनेंस डिपो से तस्करी कर 60 से 70 एके 47 रायफल मुंगेर आने की बात सामने आयी थी।

    इस जानकारी के बाद से पुलिस लगातार तस्करी कर लाए गए एके 47 की बरामदगी को लेकर प्रयासरत थी। बाद में मोहम्मद शमशेर को पुलिस रिमांड पर लाकर पूछताछ की गयी। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के बाद आमना खातून के घर के पीछे जमीन के नीचे गाड़ कर रखा गया दो एके 47 रायफल बरामद किया गया।

    वहीं, छापामारी के दौरान मोहम्मद एजाजुल, मोहम्मद भुट्टो के घर से दो डीबीएल बंदूक मिली। इसी दौरान पुलिस को हथियार तस्कर मु. मंजीत उर्फ मंजी की भूमिका के बारे में सूचना मिली। पुलिस मंजीत की टोह में लगी ही थी कि यह सूचना मिली कि बरदह गांव में मोहम्मद एजाजुल हक का पुत्र तौफीर कारतूस से भरा पालिथिन शमशेर के घर फेंक कर भाग गया है। पालिथीन से पुलिस ने एके 47, इंसास, एसएलआर आदि की गोलियां बरामद की थी। इसके बाद पुलिस के टारगेट पर तौफीर भी आ गया था।

    एएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन

    एएसपी अभियान राणा नवीन सिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम ने हजारीबाग से तौफीर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद तौफीर ने पुलिस को एके 47 की तस्करी के बारे में अहम जानकारियां दी। तौफीर ने ही पुलिस को यह जानकारी दी कि बरदह और तौफीर के बीच बहियार में बने कुएं में कई एके 47 रायफल छुपा कर रखा गया है। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस की टीम ने गुरुवार  देर रात छापामारी कर 12 एके 47 रायफल बरामद किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझूठे विकास का ढोल पीट रही सरकार : हेमंत सोरेन
    Next Article संयुक्त विपक्ष का प्लेटफार्म अभी तैयार नहीं
    azad sipahi desk

      Related Posts

      गिरिडीह से 50 लाख रुपये के चांदी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

      May 24, 2026

      बॉक्सिंग की प्रैक्टिस कर रहे किशोर की मौत

      May 24, 2026

      गिरिडीह जेल में उपायुक्त और एसपी के नेतृत्व में छापेमारी

      May 24, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फलता उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, तृणमूल का ‘आखरी किला’ ढहा
      • गिरिडीह से 50 लाख रुपये के चांदी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
      • प्रधानमंत्री ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का लेख किया साझा, सिक्किम की सांस्कृतिक विरासत और विकास मॉडल को सराहा
      • तेज आंधी-तूफान से अररिया में भारी तबाही, कई जगह पेड़ गिरे, बिजली सेवा ठप
      • बॉक्सिंग की प्रैक्टिस कर रहे किशोर की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version