Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राज्य में 60 हजार पौधरोपण की शुरुआत: मुख्यमंत्री
    Breaking News

    राज्य में 60 हजार पौधरोपण की शुरुआत: मुख्यमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 20, 2018Updated:September 21, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। गीत नृत्य संगीत और प्रकृति पूजा झारखंड की पहचान है। करम, सरहुल, वटवृक्ष, पीपल, आंवला, नीम व पलास जैसे अनेक वृक्षों को पर्व और संस्कार से जोड़ा गया है। करम वृक्ष के महत्व को देखते हुए राज्य में 60 हजार करम पौधे का रोपण किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत आज हुई। करम पर्व से हमें अच्छा कर्म करने की सीख मिलती है। ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची में करमा पूजा समारोह में कहीं।

    अपनी संस्कृति बचाने के लिए जागरूक रहने की जरूरत
    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल जमशेदपुर में करमा पूजा में करम का वृक्ष लगाने की घोषणा की थी। इस दुर्लभ प्रजाति के वृक्ष को पूरे राज्य में अभियान चलाकर लगाया जाएगा। हमारे पूर्वजों ने हमें हरा-भरा झारखंड और सांस्कृतिक विरासत सौंपी है। हमारे आदिवासी भाई-बहनों ने पर्यावरण की रक्षा करने में सबसे बड़ा योगदान दिया है। हमारा कर्तव्य है कि हम आनेवाली पीढ़ी को हरा-भरा और खुशहाल झारखंड सौंपे। हमें अपनी संस्कृति बचाने के लिए जागरूक रहने की जरूरत है।

    राज्य में 23 लाख परिवारों को गैस कनेक्शन दिया जा चुका
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव, गरीब, किसान, महिला और नौजवानों को केंद्र में रखकर योजनाएं बनाई हैं। इसी कड़ी में महिलाओं को जहरीले धुएं से बचाने के लिए उज्जवला योजना चलाई। इसमें महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। झारखंड सरकार एलपीजी गैस सिलेंडर के साथ-साथ गैस चूल्हा और पहली रिफिल फ्री दे रही है। अब तक राज्य में 23 लाख परिवारों को गैस कनेक्शन दिया जा चुका है। दिसंबर तक कुल 34 लाख परिवारों को इसका लाभ दिया जाएगा।

    11 अक्टूबर तक बोकारो जिले में पूरी तरह से विद्युतीकृत कर दिया जाएगा
    मुख्यमंत्री ने कहा कि दिसंबर तक राज्य के 68 लाख परिवारों तक बिजली पहुंचा दी जाएगी। 2 अक्टूबर तक रामगढ़ के घर-घर तक बिजली पहुंच जाएगी। 11 अक्टूबर तक बोकारो जिले में पूरी तरह से विद्युतीकृत कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने आजादी के बाद पहली बार पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को न्यूनतम दर के रूप में फसल की लागत का डेढ़ गुणा मूल्य दिया जा रहा है।

    सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत झारखंड से
    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आगामी 23 सितंबर 2018 को सभी लोगों से रांची स्थित प्रभात तारा मैदान पहुंचने की अपील की। इसी दिन प्रधानमंत्री झारखंड की धरती से दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत करेंगे। इसमें पूरे देश में 50 करोड़ लोगों का स्वास्थ्य बीमा होगा। राज्य के 68 लाख परिवारों में से 57 लाख परिवारों का बीमा होगा। इससे गरीबों को बीमारी के इलाज के लिए किसी का मुंह नहीं देखना होगा। वे सम्मान के साथ अपने परिजनों का इलाज करा सकेंगे।

    रिंग रोड और रांची-जमशेदपुर रोड का काम जल्द तेजी पकड़ेगा
    मुख्यमंत्री ने बताया कि रिंग रोड और रांची-जमशेदपुर रोड का काम जल्द तेजी पकड़ेगा। इसके लिए राज्य सरकार ने न्यायालय से दूसरे संवेदक से काम कराने को लेकर अनुमति मांगी है। अनुमति मिलते ही काम तेजी से होगा। लोगों की मांग को देखते हुए कांके रिंग रोड ब्रिज से पिठोरिया चंदवे मुख्य पथ के कोल्हे कनादु तक पथ के निर्माण की घोषणा मुख्यमंत्री ने की। उन्होंने कहा कि इससे यह गांव रिंग रोड से कनेक्ट हो जाएगा।
    ये थे उपस्थित
    कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री ने सरना झंडे की पूजा और करम का पौधा लगाकर किया। कार्यक्रम में रांची के सांसद रामटहल चौधरी, कांके विधायक डॉ. जीतूचरण राम, हेड ऑफ फोरेस्ट संजय कुमार, पाहन साधन उरांव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड-बिहार का टॉप माओवादी कमांडर गिरफ्तार
    Next Article शूटिंग बीच में छोड़ बहन से मिलने पहुंचे अर्जुन
    azad sipahi

      Related Posts

      डीसी और एसपी के निर्देश पर रामगढ़ जेल का हुआ औचक निरीक्षण

      May 31, 2026

      डोरंडा में तनवीर अंसारी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

      May 31, 2026

      पुत्री की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपित पिता को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा

      May 31, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
      • डीसी और एसपी के निर्देश पर रामगढ़ जेल का हुआ औचक निरीक्षण
      • डोरंडा में तनवीर अंसारी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
      • पुत्री की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपित पिता को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा
      • झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, 75.19 फीसदी कार्य पूरा, 15 जून तक चलेगा अभियान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version