Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»देश को चाहिए भारत, मोदी और विकास : रघुवर
    Top Story

    देश को चाहिए भारत, मोदी और विकास : रघुवर

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 23, 2018No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • न्यू भारत की तर्ज पर न्यू झारखंड बनाने का संकल्प

    रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि देश को भारत, मोदी और विकास चाहिए। उन्होंने न्यू भारत की तर्ज पर न्यू झारखंड का संकल्प लेते हुए कहा कि हम नये भारत के अपने साझा सपने की बात कर रहे हैं। इसे सफल करने के लिए प्रधानमंत्री भारत को मजबूत अर्थव्यवस्था, मजबूत भारत बनाने के लिए गांवों और कृषि के चहुंमुखी विकास के लिए जोर देते हैं। सालों से किसान फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने भी मांग कर रहे थे, लेकिन आज तक किसी सरकार ने उन पर ध्यान नहीं दिया। मगर मोदी सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य को डेढ़ गुना कर दिया। इसके लिए झारखंड की जनता की ओर से बधाई। कहा कि आप से प्रेरित होकर हमने झारखंड के 26 किसानों का एक दल इजरायल भेजा, जहां उन्होंने कम पानी में उन्नत खेती की तकनीक सीखी। अब ये किसान राज्य में दूसरे किसान भाइयों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। जल्द ही हम दूसरा जत्था इजरायल भेंजेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवंबर में हमारी सरकार ग्लोबल कृषि एवं खाद्य समिट का आयोजन करने जा रही है, जिससे किसानों को कृषि की नयी तकनीकों से रू-ब-रू होने का मौका मिलेगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच है कि अगर देश को आगे करना है, तो महिलाओं को आगे बढ़ाना होगा। प्रधानमंत्री की इसी सोच के तहत हमने झारखंड में महिलाओं के लिए जमीन या मकान खरीदने पर सिर्फ एक रुपये में रजिस्ट्री की व्यवस्था की है। मुझे यह बताते हुए बेहद् खुशी हो रही है कि अब तक एक लाख से ज्यादा महिलाएं इसका लाभ उठाकर मकान मालकिन बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब आंगनबाड़ी और सेविका को 4400 रुपये की जगह 5900 रुपये, सहायिका को तीन हजार की जगह 4250 और सहिया को 1000 की जगह 2000 रुपये मिलेंगे। यह बढ़ोत्तरी अक्टूबर से लागू हो जायेगी।

    पिछड़े वर्ग की मांग को पूरा किया
    रघुवर दास ने कहा कि पिछले 70 साल से जारी पिछड़े वर्ग की मांग, पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा प्रधानमंत्री ने दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के रोड़े अटकाने के बाद भी झारखंड में पिछड़ा समाज की ओर से प्रधानमंत्री को बहुत-बहुत बधाई। देशभर में 115 आकांक्षी जिलों में झारखंड के 13 जिलों के विकास के लिए केंद्र सरकार 33 करोड़ रुपये दे रही है, ताकि विकसित जिलों की बराबरी में आ सके।

    70 वर्षों तक आदिवासी दलित के नाम हुई राजनीति
    मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी, दलित, पिछड़ों के नाम पर सिर्फ राजनीतिक रोटियां ही सेंकी गयीं। 70 साल तक आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा गया, मोदी सरकार ने इन वर्गों की चिंता की और ज्यादा राशि दी। आदिवासी युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट केंद्र खोलते हुए अतिरिक्त राशि दी गयी। भारत के 70 साल के इतिहास में पहली बार देश के किसी प्रधानमंत्री ने लाल किले से भगवान बिरसा मुंडा की शहादत को याद किया। यह सम्मान स्वतंत्रता संग्राम में वीर गरीब आदिवासी पूर्वजों को दिया। उन्होंने घोषणा भी की कि म्यूजियम बनाया जायेगा। बिरसा मुंडा स्मारक और संग्रहालय के लिए 25 करोड़ की मंजूरी देकर घोषणा को अमल में लाने का काम किया। पिछले 67 साल में यहां सिर्फ 3 मेडिकल कॉलेज थे, जबकि मोदी सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में पांच नये मेडिकल कॉलेज झारखंड को मिले हैं। 67 वर्ष तक झारखंड में 350 एमबीबीएस की सीटें थीं, जो अब बढ़ कर 1200 हो जायेंगी। देवघर में एम्स तथा एयरपोर्ट की सौगात दी। सिंदरी में खाद कारखाना तथा बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने हेतु पतरातू में पावर प्लांट की सौगात दी। साहेबगंज में गंगापुल, पानी जहाज जैसी कई सौगातें मिली हैं।

    झारखंड में नक्सलवाद खात्मे की ओर
    रघुवर दास ने कहा कि साढ़े तीन साल पहले झारखंड में नक्सलवाद चरम पर था, लेकिन आज हालात बदल चुके हैं। केंद्रीय बल और जवानों ने मिल कर पूरे राज्य से नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान छेड़ा है और वह समाप्ति की ओर है।

    भ्रष्टाचारियों के लिए काल बन कर आयी मोदी सरकार
    मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचारियों के लिए मोदी सरकार काल बन कर आयी है। मोदी सरकार ने पिछले चार साल में भारत की जो विकास गाथा लिखी है, उससे विपक्ष घबरा गया है। विपक्ष को समझ नहीं आ रहा है कि वह कैसे मोदी सरकार के विकास कार्यों का मुकाबला करे। इसलिए पूरा विपक्ष महा गठबंधन बनाकर भ्रष्टाचार में डूबे लोग दुष्प्रचार में लगे हैं। लेकिन जनता सब जानती है। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में भी कोई दाग नहीं लगा, लेकिन आजादी के बाद से ही केंद्र सकरार पर घोटाले, गोलमाल के दाग लगते रहते थे। लेकिन आज पूरे देश को गर्व है कि मोदी सरकार बेदाग सरकार है। इस सरकार में कोई बिचौलिया, कोई भ्रष्टाचारी नहीं। साढ़े तीन साल में झारखंड पर भी भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोडरमा के लिए आज ऐतिहासिक दिन: डॉ नीरा
    Next Article आयुष्मान भारत स्वास्थ्य के क्षेत्र में लंबी छलांग: नड्डा
    azad sipahi

      Related Posts

      गिरिडीह सदर अस्पताल में एंबुलेंस बनी शराबखोरी का अड्डा, नशे में मरीजों की जान से खेल रहे चालक

      May 10, 2026

      रांची के कोकर से 18 माह की मासूम अदिति लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

      May 10, 2026

      जामताड़ा की बेटी दिबासी हेंब्रम ने थाईलैंड में जीता स्वर्ण, एयरगन शूटिंग में रचा इतिहास

      May 10, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • योगी मंत्रिमण्डल का विस्तार, छह नये चेहरे शामिल, भूपेन्द्र चौधरी व मनोज पांडेय बने कैबिनेट मंत्री
      • विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा तेलंगाना का विकास : प्रधानमंत्री
      • गिरिडीह सदर अस्पताल में एंबुलेंस बनी शराबखोरी का अड्डा, नशे में मरीजों की जान से खेल रहे चालक
      • रांची के कोकर से 18 माह की मासूम अदिति लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
      • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने विजय, राहुल गांधी बोले- राज्य ने नई पीढ़ी और नई सोच को चुना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version