Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»लखनऊः कॉन्स्टेबल ने ऐपल मैनेजर को मारी गोली
    Top Story

    लखनऊः कॉन्स्टेबल ने ऐपल मैनेजर को मारी गोली

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 29, 2018Updated:September 29, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ : राजधानी के वीआईपी इलाके में पुलिस कॉन्स्टेबल की गोली से अमेरिकी मल्टीनैशनल कंपनी ऐपल के एक मैनेजर की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ऐपल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी शुक्रवार रात आईफोन की लॉन्चिंग कर लौट रहे थे। रास्ते में पुलिस ने उन्हें गाड़ी रोकने का इशारा किया तो बात बढ़ गई और कॉन्स्टेबल प्रशांत चौधरी ने उनपर गोली चला दी। आरोपी कॉन्स्टेबल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि आरोपी कॉन्स्टेबल का कहना है कि उसने अपने बचाव में गोली चलाई क्योंकि विवेक ने उस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी।

    वहीं, मृतक की पत्नी ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए इस मामले को हादसा नहीं हत्या करार दिया है। विवेक की पत्नी ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘पुलिस को मेरे पति को गोली मारने का अधिकार नहीं था, मैं यूपी के सीएम से मांग करती हूं कि वह आकर मेरी बात सुनें।’ आपको बता दें कि अस्पताल में इलाज के दौरान विवेक की मौत हो गई थी और अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। एसएसपी लखनऊ ने इस बात की पुष्टि की है कि आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    ‘कॉन्स्टेबल ने गले में मारी गोली’
    लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि गोमतीनगर थाने में आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा, ‘शिकायतकर्ता सना खान ने बताया है कि शुक्रवार रात वह अपने कलीग विवेक तिवारी के साथ घर जा रही थीं। सीएमएस गोमतीनगर विस्तार के पास उनकी गाड़ी खड़ी थी, तभी सामने से दो पुलिसवाले आए और इन्होंने बचकर निकलने की कोशिश की।’ वहीं, घटना के वक्त विवेक के साथ गाड़ी में मौजूद सहकर्मी सना का आरोप है कि कॉन्स्टेबल ने बाइक दौड़ाकर विवेक के गले में गोली मारी। सना की शिकायत पर ही हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेंशन तो नहीं ही दी, जान ले ली स्टेट बैंक ने
    Next Article विकास में बाधा बर्दाश्त नहीं करेंगे : मुख्यमंत्री
    azad sipahi desk

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version