Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कृषि विधेयक के खिलाफ कांग्रेस ने शुरू किया ‘स्पीक-अप फॉर फॉर्मर्स’ अभियान
    Top Story

    कृषि विधेयक के खिलाफ कांग्रेस ने शुरू किया ‘स्पीक-अप फॉर फॉर्मर्स’ अभियान

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 26, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    संसद के मानसून सत्र में पारित हुए कृषि विधेयक को लेकर देशभर में आक्रोश का माहौल है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) गारंटी की मांग तथा कृषि मंडियों के बंद होने के विरोध में किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों के इस प्रदर्शन में तमाम विपक्षी पार्टियां भी सड़कों पर उतरी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने भी किसानों के समर्थन में सरकार के खिलाफ अपना अभियान शुरू कर दिया है। ऐसे में आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार द्वारा किसानों पर किए जा रहे अत्याचार और शोषण के खिलाफ मिलकर आवाज़ उठाने की अपील की है।

    राहुल गांधी ने शनिवार को वीडियो जारी कर #SpeakUpForFarmers कैम्पेन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे लोगों से सोशल मीडिया पर कांग्रेस के इस अभियान से जुड़ें और किसानों के प्रति अपने समर्थन को जताएं। केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए राहुल ने कहा कि अलोकतांत्रिक तरीके से पारित यह कृषि बिल, हमारे किसानों पर हमला करने और अपने पूंजीवादी दोस्तों के लिए कृषि को एक अन्य राजस्व धारा में बदलने के प्रयास के अलावा कुछ नहीं हैं। ऐसे में जरूरी है कि लोग किसानों के साथ मजबूती से खड़े हों, जैसे कांग्रेस पार्टी खड़ी है। उन्होंने कहा कि समपन्न भारत की रीढ़ हैं ये किसान।

    अपने वीडियो संदेश में राहुल ने कहा कि कृषि विधेयक के साथ बहुत सारे विषय हैं जिस पर सरकार को किसानों की समस्याओं  को सुनना चाहिए लेकिन सरकार है कि उसे किसी की दिक्कत से कोई सरोकार नहीं है। ऐसे में कांग्रेस का #SpeakUpForFarmers अभियान वो आवाज है, जो सुनिश्चित करेगा कि सरकार किसानों को सुने। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने इस नये कानून के जरिए किसानों को बड़ी कंपनियों की दया पर छोड़ दिया है, जिनका नौकरशाहों और अदालतों पर अनुचित प्रभाव रहता है। ऐसे में यदि किसी किसान का बड़ी कंपनी/संस्थान से टकराव हो जाता है, तो स्पष्ट है कि जीत किसकी होगी। हमें इसका भी ध्यान रखते हुए अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए।

    इस वीडियो में कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर किसानों के खिलाफ कृषि विधेयकों को लाने और उनके अधिकारों पर हमला करने का आरोप लगाया है। वीडियो में कहा गया है कि जबसे भाजपा सरकार सत्ता में आई है तबसे किसानों को बर्बाद करने का काम किया है। सत्ता में आने के बाद भाजपा किसानों की ज़मीन हड़पने का अध्यादेश लेकर आई थी। तब कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी जी के नेतृत्व में किसानों को उनका हक वापस दिलवाया था। अब फिर से किसानों के हितों पर भाजपा सरकार ने वार किया है। कांग्रेस पार्टी फिर एक बार किसानों की लड़ाई लड़ने को तैयार है। किसानों के लिए कांग्रेस पार्टी की मांग है कि किसानों के खिलाफ तीन खेती कानून वापस लिए जाएं। न्यूनतम समर्थन मूल्य और मंडी व्यवस्था खत्म न होने की गारंटी दी जाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्वच्छ भारत में अस्वच्छ बॉलीवुड का क्या काम: केंद्रीय मंत्री
    Next Article बिहार में किसकी होगी दिवाली, कौन होगा दिवाला
    sonu kumar

      Related Posts

      लोकगायक आशुतोष द्विवेदी ने अपने गाने से दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि

      August 12, 2025

      पूर्व पार्षद असलम को उच्च न्यायालय से मिली जमानत

      August 12, 2025

      पूर्व सांसद ने पारसनाथ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र

      August 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लोकगायक आशुतोष द्विवेदी ने अपने गाने से दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि
      • पूर्व पार्षद असलम को उच्च न्यायालय से मिली जमानत
      • पूर्व सांसद ने पारसनाथ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र
      • एमजीएम अस्पताल के डिमना स्थानांतरण के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
      • बिहार के चुनावी मैदान में इस बार ‘बाहुबली रिटर्सं’
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version