Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पैंगोंग के बाद अब चीन पहुंचा डेप्सांग घाटी
    Breaking News

    पैंगोंग के बाद अब चीन पहुंचा डेप्सांग घाटी

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 4, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर मुंह की खाने के बाद अब चीनी सेना डेप्सांग में भारत के खिलाफ नया मोर्चा खोलने की तैयारी में है। पिछले 4 दिनों में यहां चीनी वायुसेना की खासी हलचल देखी जा रही है। चीन की चाल देखकर भारतीय वायुसेना ने भी अपनी मूवमेंट बढ़ा दी है। भारत की सेना ने भी इस इलाके में अतिरिक्त टुकड़ी, हथियार, गोला-बारूद की तैनाती की है।
    खुफिया सूचनाओं के अनुसार, भारतीय सीमा में लगभग 12 किमी. अंदर आकर डेप्सांग में कब्जा जमाए बैठे चीनी सैनिकों ने लद्दाख में अब तक 1,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को अपने कब्जे में लिया है। रक्षा विशेषज्ञ ब्रह्म चेलानी कहते भी हैं कि चीन ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा को जबरन बदलने के परिणामस्वरूप लगभग 1,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र अपने कब्जे में कर लिया है, जिसमें डेप्सांग मैदानी इलाके का 900 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र शामिल है, जो भारत की सुरक्षा के लिए अत्यधिक महत्व का क्षेत्र है।
    खुफिया सूचनाओं के मुताबिक मौजूदा तनाव के दौरान डेप्सांग प्लेन इलाके के पेट्रोलिंग प्वाइंट 10 से 13 तक लगभग 900 वर्ग किमी. का इलाका चीनी कब्जे में चला गया है। इसी तरह गलवान घाटी में लगभग 20 वर्ग किमी. और हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में 12 वर्ग किमी. क्षेत्र चीनी कब्जे में है। पैंगोंग त्सो में 65 वर्ग किमी. चीनी नियंत्रण में है, जब​​कि चुशुल में यह 20 वर्ग किलोमीटर है। इस डेप्सांग प्लेन में कुल पांच पेट्रोलिंग प्वाइंट (पीपी) 10, 11, 11ए, 12 और 13 हैं जहां चीनी सेना भारतीय सैनिकों को गश्त करने से लगातार रोक रही है।​ ​भारत चाहता है कि डेप्सांग के मैदानी इलाके से चीनी सेना वापस 12 किमी. अपनी सीमा में जाए और यहां एलएसी दोनों पक्षों के बीच व्यापक रूप से स्पष्ट हो।
    यह वही इलाका है जहां पर चीन की सेना ने 2013 में भी घुसपैठ की थी और दोनों देशों की सेनाएं 25 दिनों तक आमने-सामने रही थींं। अब सेटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि चीनियों ने यहां पर नए शिविर और वाहनों के लिए ट्रैक बनाए हैं जिसकी पुष्टि जमीनी ट्रैकिंग के जरिये भी हुई है। इसके अलावा बड़ी तादाद में सैनिक, गाड़ियां और स्पेशल एक्यूपमेंट इकठ्ठा किया है। भारत ने मई के अंत में ही भांप लिया था कि चीन अगली लामबंदी डेप्सांग में कर सकता है, इसीलिए भारतीय सैनिकों ने तभी से इस क्षेत्र में अपनी मौजूदगी पुख्ता कर ली थी।
    भारत और चीन के बीच सीमा विवाद के बीच एक बड़ा मुद्दा डेप्सांग घाटी इसलिए रहा है क्योंकि भारत ने अप्रैल 2013 में फेसऑफ के करीब चार महीने बाद वायुसेना ने डीबीओ में सालों से बंद पड़ी 16,614 फीट की ऊंचाई पर अपनी हवाई पट्टी को फिर से शुरू की थी।वायुसेना ने यहां अपने मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट सी-130जे सुपर हरक्यूलिस की लैंडिंग कराकर दुनिया की सबसे ऊंची हवाई पट्टी का खिताब हासिल किया था। चीनी सेना जिस इलाके में भारतीय सैनिकों की पेट्रोलिंग में बाधा डाल रही है, वो भारत-चीन सीमा के सामरिक दर्रे काराकोरम के बेहद करीब का इलाका है। यहां से चीन के कब्जे वाला अक्साई चिन क्षेत्र लगभग 7 किमी. दूर है। इससे साफ है कि गलवान घाटी, फिंगर-एरिया, पैंगोंग झील और गोगरा (हॉट स्प्रिंग) के बाद पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन की सेनाओं के बीच डेप्सांग घाटी पांचवांं विवादित इलाका है।
    भारतीय सेना ने डेप्सांग के मैदानी इलाकों के पास चीनी सेना की मौजूदगी देखते हुए खास तैनाती की है। वहां पर हथ‍ियारबंद और खास लड़ाकू समूह को तैनात किया गया है। चूमर में भी पीएलए के मुकाबले में स्‍पेशल ग्रुप भेजा गया है ताकि चीनी सेना को साफ संदेश मिले कि भारत एक इंच जमीन देने को तैयार नहीं है। देमचोक और चूमर इलाके में भारत की पकड़ मजबूत है। यहां भारत की नजर ल्‍हासा-काशगर (219) हाइवे पर रहती है जो पीएलए की लॉजिस्टिक्‍स सप्‍लाई के लिए बहुत अहम है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबारामुला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, सेना का मेजर घायल
    Next Article मंदिर खोलने को लेकर राज ठाकरे का सीएम को पत्र, कहा- ‘क्या हिंदुओं के प्रति सरकार बहरी हो चुकी है?’
    sonu kumar

      Related Posts

      Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes

      December 26, 2025

      Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles

      December 26, 2025

      Betify Casino: Guide Détaillé 153

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version