Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»प्रियंका ने भाजपा के आर्थिक पैकेज को बताया ‘हाथी दांत’
    ताजा खबरें

    प्रियंका ने भाजपा के आर्थिक पैकेज को बताया ‘हाथी दांत’

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     देश की अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ लगातार मोर्चा खोले हुए हैं। इस क्रम में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए जीडीपी के आंकड़े जारी किए जाने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को डुबा दिया है। साथ ही उन्होंने कोरोना संकट की घड़ी में लोगों की मदद के लिए जारी किए गए राहत पैकेज को ‘हाथी का दांत’ बताया है।

    प्रियंका गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि आज से 6 महीने पहले राहुल गांधी जी ने आर्थिक सुनामी आने की बात बोली थी लेकिन सरकार नहीं चेती। फिर जब कोरोना का संकट गहरा गया तो लॉकडाउन लगाया गया। इस दौरान हाथी के दांत दिखाने जैसा एक पैकेज घोषित हुआ। लेकिन आज हालत देखिए जीडीपी @ -23.9 प्रतिशत की गिरावट है। सत्य यही है कि भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को डुबा दिया है।

    प्रियंका ने कहा कि कोरोना के बाद देश में आर्थिक हालात की वजह सरकार की निष्क्रियता है। लेकिन ऐसा नहीं कोरोना ने ही सब बिगाड़ा है। इससे पहले भी भारतीय अर्थव्यवस्था बुरे दौर से गुजर रही थी। यह सब सरकार के नीति निर्धारण और आर्थिक प्रबंधन की विफलता का नतीजा है।

    इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी डीजीपी के आंकड़ों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को घेर चुके हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि जीडीपी 24 फीसदी गिर गई। यह स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे बड़ी गिरावट है। सरकार का हर चेतावनी को नजरअंदाज करते रहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

    वहीं पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘प्रधानमंत्री जी, अब तो मान लीजिए कि जिसे आपने “मास्टर स्ट्रोक” कहा, वास्तव में वो “डिसास्टर स्ट्रोक” थे! नोटबंदी, गलत जीएसटी और तालाबंदी।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने की एक व्यक्ति की हत्या, शव सीएएफ जवान कर्णेश्वर नेताम का होने की आशंका
    Next Article सीबीआई 12वें दिन कर रही है रिया के माता-पिता से पूछताछ
    sonu kumar

      Related Posts

      सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

      July 6, 2025

      एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

      July 6, 2025

      अपनी जिम्मेदारियों से भागती है भाजपा : कांग्रेस

      July 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version